गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनवरी माह के द्वितीय शनिवार 12 जनवरी को प्रार्थना के बाद फिंगेश्वर विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में उपस्थित 102 बच्चों को शिक्षक रेखराम निषाद व प्रदीप कुमार साहू द्वारा व्यायाम, योग, ध्यान के विभिन्न आसन को सरल व सहज ढंग से कराया गया। योग, व्यायाम, ध्यान के विभिन्न आसन को करके बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत जनवरी माह के द्वितीय शनिवार को बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए रिसाईक्लिंग, रियूसए रिड्यूस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था कि शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा सुरक्षित शनिवार के तहत यूनिसेफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए रिसाईक्लिंग रियूस रिड्यूस से संबंधित जिसमें सुकन्या, मोहन व खुशबू के पात्र द्वारा वार्तालाप के वीडियों बच्चों को दिखाया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version