फिंगेश्वर/छुरा/राजिम(गंगा प्रकाश)। आज शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 148वी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भागचंद चतुर्वेदी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश को आजाद कराने एवं आजादी के बाद देश के एकता अखंडता सुरक्षा आंतरिक सुरक्षा के लिए उनके द्वारा एकीकरण के अमूल्य योगदान को बच्चों को बताकर  उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को राष्ट्रीय एकतादिवस शपथ दिलाया गया। मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं  राष्ट्र की एकता अखंडता और सुखक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत् करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लमभाई पटेल की दूरद्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँष्। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कक्षा 5वी के छात्राओं द्वारा  ष्सुआ बोलत हे रे ष्गीत पर बहुत ही सुंदर सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया । शपथ कार्यक्रम में सरपंच मोहन लाल साहू प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी शिक्षक गण लालजी सिन्हा टीकू राम ध्रुव रेखराम निषाद प्रदीप कुमार साहू बालकेबिनेट से रूपेंद्र साहू देवव्रत साहू करण साहू रणवीर साहू लुप्तांजली गोस्वामी दिव्या साहू हर्षिता साहू लक्ष्मी साहू यामिनी चंचल साहू युस्मिति साहू हेमलता साहू तृषा साहू सहित आज उपस्थित 102 बच्चों का सहभागिता रहा।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version