गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को चुनाव में बिना लालच व निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षक खोमन सिन्हा के द्वारा प्रलोभन दहन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ग्राम के सभी लोगों को लोकसभा निर्वाचन पर किसी प्रकार के प्रलोभन न लेने और निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। हम सिर्रीखुर्द के मतदाता है। और आज हम शपथ ले रहे है कि हम लोकसभा चुनाव 2024 और आने वाले किसी भी चुनाव में किसी भी प्रकार के प्रलोभन या लालच में आए बिना निष्पक्ष होकर योग्य प्रत्याशी को अपना मतदान करेंगे। हम संप्रदाय जाति धर्म वर्ग में बिना भेदभाव किए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे। वोट हमारा है अधिकार, हम करेंगे शत प्रतिशत मतदान। शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं, हमें लोकसभा निर्वाचन में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करना है। हमें निष्पक्ष मतदान करना है, जिससे एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण हो सके। लोकतंत्र की यही पुकार जागरूक मतदाता करे शत प्रतिशत मतदान प्रलोभन दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव प्रकाश साहू चुंगू साहू अशोक कंडरा प्रियांशु कंडरा लीलाराम मतावले मंदाकिनी साहू शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


