गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर पालको एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह का माहौल था। कक्षा पहली से आठवीं तक सभी विद्यार्थियों को पास किया जाना अनिवार्य है। शासन की स्पष्ट मंशा है कि बच्चों में कम अंकों को लेकर किसी प्रकार की निराशा के भाव न आयें इसलिए बच्चों को उनका स्तर जानने के लिए ।एठएब्एक् ग्रेड दिए गए हैं। अपने परीक्षा परिणाम के प्रति बच्चों और पालकों मे उत्साह देखने को मिला प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा कक्षा 5 वी में प्रथम कु. वैशाली मारकँडे, द्वितीय मोहन साहू, तृतीय केयुर भूषण, कक्षा 4थी में प्रथम डेविड निर्मलकर, द्वितीय विनय मारकंडे, तृतीय कु. आदिती, कक्षा 3री में, प्रथम कु. खुशबु साहू, द्वितीय सूर्यकान्त वर्मा, तृतीय कु. दामिनी साहू, कक्षा 2री में प्रथम कु. कांक्षी, द्वितीय कु. धनेश्वरी इसी प्रकार कक्षा 1ली में प्रथम गगन, द्वितीय केशव रहे। शिक्षक खोमन सिन्हा ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर सेल्फी जोन मे फोटो खींचकर प्रोत्साहित किया संस्था के प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव ने सभी बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए धूप में न निकलने का निर्देश दिए साथ ही सभी की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पालकों को कहा कि अपने बच्चों को अवकाश पर भी अपने घर पर अध्ययन करवाए ताकि स्कूल आने से उन्हें आगे की पढ़ाई में सरलता महसूस हो।
There is no ads to display, Please add some
