गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण दिवस पर प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गणमान्य नागरिकगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण शपथ ग्रहण किया गया। पर्यावरण संरक्षण शपथ पर ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश कुमार साहू ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि हमारे घर स्कूल गांव में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करेंगे आज के वर्तमान स्थिति में वातावरण पूर्ण रूप से प्रदूषित हो चुका है साथ ही तापमान निरंतर बढ़ते जा रहा है हम वृक्षारोपण कार्य को सजगता से नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाला समय हमारे लिए कष्टप्रद होगा साथ ही शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि पेड़ के बिना जीवन की कल्पना असंभव है क्योंकि हमें पेड़ से फल फूल छाया हवा सारी चीज मिलती है। जिसके कारण हमारा जीवन फल फूल रहा है। निश्चित रूप से प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के खाली जगहों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए। वृक्षों के द्वारा ही हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी और वर्तमान स्थिति में वातावरण को संतुलित रखने के वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है आज की स्थिति में पेड़ों की कटाई अंधाधुन किया जा रहा है चाहे रोड निर्माण हो या और अन्य कारणों से और बदले में वृक्षारोपण नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है तापमान निरंतर बढ़ते जा रहा है इसलिए हमें अधिक ऑक्सीजन मिले इसके लिए वृक्ष लगाना आवश्यक ही नहीं अपितु अनिवार्य है। ग्राम के हरि साहू ने कहा कि अगर जीवन में हमें शांति चाहिए तो वह हमें केवल और केवल वृक्षों से ही मिलता है। पर्यावरण शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू, शिक्षक खोमन सिन्हा, हरि साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा सेन, हुलसिया निर्मलकर, सरोज सोनी, प्रियांशु कंडरा, देवेन्द्र वर्मा, एनसिंग साहू, कमलेश, सोहन साहू, लीलाराम मतावले के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
