गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के बच्चों को आगजनी के खतरे के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि आग लगने के कारण क्या है किसी स्थान कारखाने मकानों दुकानों खेत खलिहानों सार्वजनिक वाहनों में अचानक या किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने की घटना को आगजनी या अर्सन कहते हैं आगजनी से होने वाले नुकसान गर्मी के दिनों में जब हवा तेज गति से चलती है तब गांव में आगजनी की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती है आगजनी के खतरों से घर खेत खलिहान एवं जान माल को भारी छती पहुंचती है अगर कपड़ों में आग लगे अर्थात व्यक्तिगत आग लगे हो तो उन्हें रुक कर जमीन पर लेटकर एवं लुढ़क कर इसे बुझाने का प्रयास करना चाहिए बिजली की लूज तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाता है जहां कहीं भी लूज तार स्कूल में दिखे तो प्रधान पाठक को या घर में दिखे तो अपने परिवार को सूचित करें आग लगने पर खुद आग बुझाने के लिए दौड़ने की बजाय समुदाय को सूचित करें और उनकी मदद करें घर या स्कूल जहां भोजन बनाने का कार्य हो रहा है वहां दो से तीन बाल्टी पानी अवश्य रखें अगर आपके घर की रसोई घर घास फूस की है तो उसके दीवार पर मिट्टी का लेप लगाने और रसोई घर की छत ऊंची करने के लिए परिवार से कहे दीपक लालटेन मोमबत्ती को ऐसी जगह पर ना रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो। आग बुझाने की युक्तियां….आग बुझाने के लिए बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखें शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग के समय मरम्मत करा ले फसल कटने के बाद खेत में छोड़े डंठलों में आग नहीं लगाए भोजन बनाने का कार्य तेज हवा के समय ना करें जलती हुई माचिस की तीली अथवा अधजली बीड़ी सिगरेट पीकर इधर-उधर ना फेंके सार्वजनिक स्थलों ट्रेनों एवं बसों आदि में ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चले अगर कहीं बिजली के लूज तार दिखे तो तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें शाला में रेत की बाल्टी और आग बुझाने वाले उपकरण होने चाहिए नियमित आग बुझाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल की प्रैक्टिस की जाए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला के प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव शिक्षक घनश्याम कंवर दुर्गेश विश्वकर्मा लीलाराम मतावाले निरूपा निषाद मंदाकिनी साहू शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version