गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द में शाला प्रबंधन समिति का गठन को लेकर बैठक रखा गया। बैठक में ग्राम के पालक सदस्य ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजराम साहू प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव शिक्षक खोमन सिन्हा समिति कोषाध्यक्ष पूर्व सरपंच विजय कंद्रा उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्वसम्मति से ध्वनिमत होकर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलावन साहू उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा विजय कंद्रा सचिव जगन्नाथ ध्रुव कोषाध्यक्ष खोमन सिन्हा छात्र केयूर भूषण को बनाया गया। शासकीय स्कूल के प्रति उसके कार्यालय में गुणवत्ता कैसे लाएं पर फोकस किया गया। निशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा अधिनियम अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के समस्त बच्चों के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। निशुल्क अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक शाला में प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। जिसके तारतम्य में प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द में शाला प्रबंधन समिति का गठन निशुल्क शिक्षा अधिनियम 2009 अंतर्गत बनाए गए नियम 2010 के नियम के अनुसार किया गया। शाला प्रबंधन समिति की संरचना निम्नानुसार होगा कुल 16 सदस्य होंगे। जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य संयोजक कोषाध्यक्ष शिक्षाविद होंगे। शाला प्रबंधन समिति में उपरोक्त अनुसार 16 में से 50 अर्थात 8 पदों पर महिला सदस्य होगी शाला प्रबंधन समिति माह में कम से कम एक बार सत्र में 10 बार अपनी बैठक करेगी और बैठकों के कार्य वित्त तथा विनिच्यित समुचित रूप से तय करेगी। समिति का गठन ढाई साल के लिए होता है तत्पश्चात समिति का पुनर्गठन प्रतिवर्ष किया जाता है। शाला प्रबंधन समिति के कार्य शाला का मानिटरिंग करना साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों का देखरेख करना विद्यालय में आसपास के सभी बालकों के नामांकन और निरंतर उपस्थिति को सुनिश्चित कराना बालक के अधिकारों से किसी विषय को विशेष रूप से बालकों के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न प्रवेश से इनकार किए जाने और धारा 3 की धारा 2 के अनुसार निशुल्क हकधारियों के समय बध उपबंधुओं को स्थानीय प्राधिकारी की जानकारी में लाना शाला त्यागी शाला अप्रवेशि का पता लगाना योजना तैयार करना और धारा 4 के बंधुओं के कार्यन्वयन को मॉनिटर करना निशकताग्रस्त बालकों की पहचान और नामांकन तथा उनकी शिक्षा की सुविधाओं को लक्ष्य मानकर करना और प्राथमिक शिक्षा में उनके भाग लेने और उसे पूरा करने को सुनिश्चित करना विद्यालय में दोपहर के भोजन के कार्यान्वयन की मान्यता करना विद्यालय की प्राप्तियो और व्यय का वार्षिक लेखा तैयार करना बैठक में चयनित पदाधिकारियों को उपरोक्त दायित्व के बारे में बताया गया। साथ ही बाल कैबिनेट का गठन किया गया जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक निर्णय लेने की क्षमता समस्या का विश्लेषण करके समाधान खोजना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना बच्चों को ग्राम तथा विद्यालय में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा तथा खेल एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करने गतिविधियों का आयोजन करने अनुसरण करने अवसर बच्चों में प्रजातंत्र की मूल्यों का विकसित करने के उद्देश्य से गठन किया गया है। जिसमें कक्षा पांचवी के छात्र देवेंद्र बघेल को प्रधानमंत्री कक्षा पांचवी के छात्र के केयरभूषण को शिक्षा मंत्री कक्षा पांचवी की छात्रा कुमारी वैशाली मारकंडे को स्वास्थ्य मंत्री कक्षा चौथी के छात्र डेविड निर्मलकर को पर्यावरण मंत्री योगेंद्र कुमार साहू को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू अध्यक्ष खिलावन साहू उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा पूर्व सरपंच विजय कड्रा प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव शिक्षक को खोमन सिन्हा घनश्याम कंवर गजेश साहू तेजराम साहू मोतीम डहरिया रीमन साहू सेवती साहू ममता सोनी तारिणी वर्मा रानू साहू पुरुषोत्तम मारकंडे गोपाल साहू रामेश्वर साहू मोनू साहू टोमेश्वर यादव पूजा वर्मा लीला साहू बोधी राम यादव ज्योति शर्मा को खोमान सिन्हा शिक्षक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version