गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र में बढ़ते आई फ्लू के संक्रमण के बचाव हेतु प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द के बच्चों के आंखों की जांच हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के द्वारा दिनांक 31 साथ 2023 को सी एच ओ भूपत साहू के द्वारा किया गया। शाला की कुल दर्ज संख्या 58 है जिसमें 55 बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चों के आंखों का जांच किया गया जांच के उपरांत तीन बच्चों के आंखों में संक्रमण पाया गया। उनका उपचार कर उन्हें घर स्वास्थ्य लाभ के लिए भेजा गया। साथ ही डॉक्टर के द्वारा और किसी बच्चे पर संक्रमण आने पर दवाई खिलाने कहा गया। आई फ्लू के संक्रमण से प्रतिदिन एक दो बच्चे प्रभावित होते जा रहे हैं। इसके बचाव के लिए यह जॉच कराया गया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सी एच ओ ने कहा कि आंख आने का संकेत आंख का लाल होना सुजन खुजली कीचड़ आना चुभन होना दर्द होना इत्यादि है। जिसके बचाव के लिए काला चश्मा पहने आंख को बार-बार छुए नहीं टीवी मोबाइल ना देखें प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाए आंखों को बार-बार सैनिटाइजर या साबुन से साफ करें यदि घर में एक से ज्यादा सदस्यों को आई फ्लू है तो एक ही ड्रॉप की बोतल को सभी लोग प्रयोग ना करें। शाला के प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव ने कहा कि 1 सप्ताह से यह संक्रमण चल रहा है जिसके कारण बच्चे प्रभावित हुए हैं। डॉक्टर के उपचार के उपरांत निश्चित रूप से आई फ्लू के फैलने में कमी आएगी साथ ही शाला की रसोइया मंदाकिनी साहु निरूपा निषाद सफाई कर्मचारी लीलाराम मतावाले का भी आंख का जांच किया गया। शाला में संकुल प्राचार्य नारायण निषाद संस्था प्रमुख जगन्नाथ ध्रुव घनश्याम कंवर खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
