गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नारा लगाते हुए ग्राम भ्रमण किया। मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है क्योंकि लोकतंत्र का भाग्य विधाता जागरूक मतदाता होता है। इसलिए हमें अपने सारे काम छोड़कर मतदान करने जाना चाहिए क्योंकि मत देना अपना अधिकार है इसलिए हमें शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। साथ ही बदले में किसी भी प्रकार का उपहार नहीं लेना चाहिए। लोकतंत्र की एक पावन यज्ञ में वोट हमारा अनमोल है इसलिए हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मतदान करना चाहिए। एक ही वोट से होती है जीत हार एक वोट भी ना हो बेकार हम सभी मतदाता यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने क्षेत्र में सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं जाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे। हम मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में हमारे संज्ञान में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारियों को अवगत कराएंगे और संबंधित मतदाताओं को निर्धारित फार्म भरा कर इसे सुधार कर करवाए जाने हेतु जागरूक करेंगे। हम समाज के छुटे हुए एवं वंचित वर्गों के जैसे दिव्यांगजन तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा कर वोट डालने हेतु प्रेरित करेंगे। इस प्रकार हम अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाता सूची को पूर्णता शुद्ध त्रुटि रहित और समावेशी बनाए जाने सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि मतदान के दिन हम यही सोचते हैं कि ऐसे वोट डालने जाएं जब भीड़ कम हो बहुत लोग मानते हैं कि सुबह और शाम में भीड़ कम होती है कई बार दोपहर के समय में भी भीड़ कम होती है वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा होना थोड़ा बुरा लगता है। लेकिन देश के विकास के लिए आप इतना नहीं कर सकते क्योंकि ऐसे ही देश की सीमाओं पर भारतीय जवान दिन-रात खड़े रहते हैं तो 1 दिन हम मतदान करने के लिए खड़ा नहीं रह सकते। मतदान करना हमारा अधिकार है जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान है या सबकी जिम्मेदारी डालें और सभी नर-नारी निर्भय होकर मतदान करेंगे। देश का हम सम्मान करेंगे वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से लोकतंत्र की पहचान मत मतदाता और मतदान की एक भावना को हम आने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर एक नए राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी बनेंगे। मतदाता जागरूकता रैली में सहभागिता निभाने वाले प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू पूर्व सरपंच विजय कंट्रा प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलावन साहू उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा घनश्याम कंवर लीलाराम मातावाले सुमित शर्मा गोपाल साहू देवेंद्र वर्मा निरूपा निषाद मंदाकिनी साहू पूजा शर्मा रामेश्वर साहू डीजेस्वर साहू हुलसिया निर्मलकर पूर्णिमा सेन सरोज सोनी पंचायत सचिव चिंताराम सिन्हा कमलेश बघेल शिक्षक खोमन सिन्हा प्रमुख रूप से रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version