छुरा(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जन को विद्यालय से जोड़ने और बच्चों के पोषण आहार में सामाजिक भागीदारी से मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता वृद्धि के लिए न्योता भोजन योजना चलाई जा रही है।इसी तारतम्य में छुरा विकास खण्ड के अंतिम छोर पर बसे वन्यग्राम-कनफाड-1 के प्राथमिक शाला-कनफाड 1 में न्योता भोजन का आयोजन शाला में मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता वैष्णव देवी स्व सहायता समूह के द्वारा किया गया।जिसके तहत बच्चों को पूड़ी, पापड़,सब्जी,चावल,दाल एवं मीठा परोसा गया।इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष भानोबाई, उपाध्यक्ष रजनीबाई,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष किशुनलाल नेताम, उपाध्यक्ष गौरसिंह नेताम,कुमारसाय सोरी,शिक्षक रीझे यादव, शिक्षिका श्रीमती नीतू कुंजाम उपस्थित रहीं।शाला परिवार ने न्योता भोजन के लिए संचालनकर्ता समूह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
There is no ads to display, Please add some
