जिला गरियाबंद में कुल 26 परीक्षा केन्द्र बनाये गये

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा रविवार 30 जून को प्री बीएड और प्री डीएड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले में दो पाली में परीक्षा का आयोजन होगा। प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली में प्री डीएड परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।


      प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 4825 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले अर्थात सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचने के निर्देश दिए है। इसी तरह द्वितीय पाली में प्री डीएड की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4ः15 बजे तक आयोजित होगी। जिसमे 6612 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1.30 बजे तक पहुंचने हेतु निर्देश है।


      परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुकाराम नाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों में एक-एक आब्जर्वर अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।


     व्यापम के द्वारा सभी परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र एक दिन पूर्व ही निकालने और प्रवेश पत्र की सभी प्रविष्टियों को अच्छी तरह से देखने की सलाह दी गई है ताकि वे परीक्षा कक्ष में तनाव मुक्त होकर नियमों का पालन कर सकें। प्रवेश पत्र में एक प्रति परीक्षार्थी के लिए एवं एक प्रति व्यापम की होती है। परीक्षा हाल में दोनों प्रति साथ रखना होगा। परीक्षार्थी को स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति साथ रखना होगा। इसके के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं किसी तरह की कोई अवैधानिक सामग्री लाना वर्जित है। सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा हेतु निर्धारित समय से आधा घंटे पूर्व परीक्षा हाल में पहुंचना अपेक्षित है। किसी दस्तावेज में यदि फोटो संबंधी कोई समस्या होती है तो इसके निदान हेतु परीक्षार्थी को अपने दो फोटो साथ लाना चाहिए। परीक्षा में सभी छात्र आवश्यक सावधानी रखें इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version