गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। सामान्य प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी, पुलिस प्रेक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में शनिवार की सुबह 10.30 मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनें सील कर दी गई। प्रेक्षक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने राजनैतिक दलों के साथ कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखे मशीनों का अवलोकन किया। तत्पश्चात राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दोनांे विधानसभा के स्ट्रांग रूम को सील की गई। सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को सौंपी गई।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-54 राजिम के स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रों में उपयोग किये गये कुल 276 कन्ट्रोल यूनिट, 276 बैलेट यूनिट एवं 277 व्ही.व्ही.पेट मशीनांे को स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 बिन्द्रानवागढ़ के स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रों में उपयोग किये गये कुल 306 कन्ट्रोल यूनिट, 306 बैलेट यूनिट एवं 315 व्ही.व्ही.पेट मशीनो को स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर टी आर देवांगन, रिटर्निंग अधिकारी राजिम धनंजय नेताम, रिटर्निंग अधिकारी बिंद्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
प्रेक्षक, कलेक्टर एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्हीएम एवं वीवीपेट स्ट्रांग रूम में सील
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
