गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 आम चुनाव अन्तर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना से एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षक दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के दोनां विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए विधानसभावार संलग्न कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अर्पिता पाठक, हितेश पिस्दा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रेक्षक ने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने एवं सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश दिए। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि जिले में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रेक्षक दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मतगणना किया कक्ष का किया निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
