गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी गत दिवस ईवीएम के कमीशनिंग कार्यो का औचक निरीक्षण किया। मंडी परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में ईवीएम कमीशनिंग कार्य के पश्चात प्रेक्षक की मौजूदगी में ईवीएम का सीलिंग कार्य किया गया। प्रेक्षक ने सभी प्रक्रियाओं को सावधानी और सही तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश सभी निर्वाचन अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि 6 एवं 7 नवम्बर को बीयू, सीयू एवं वीवीपेट को कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में अंतिम रूप से मतदान केन्द्रों के लिए तैयार किया गया। गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों की मौजूदगी में कमीशनिंग की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, रिटर्निंग आफिसर राजिम धनंजय नेताम, बिन्द्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कमीशनिंग की प्रक्रिया 6 एवं 7 नवम्बर को सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया, सीयू में पिंक पेपर सील लगाई, पिंक पेपर सील पर अभ्यर्थी अथवा उसके प्रतिनिधि तथा ईसीआईएल के इंजीनियर ने अपने हस्ताक्षर किये। कैंडिडेट सेट करते समय सीयू, बीयू और वीवीपेट को साथ जोड़ा गया। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान सीयू के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त चार इंजीनियर भी मौजूद रहे। सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात प्रेक्षक की उपस्थिति में सभी ईवीएम, बीयू, सीयू और वीवीपेट को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर सीलिंग करने की कार्यवाही की गई।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version