केन्द्रों में मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का लिया जायजा

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के दोनों विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पोड़ के मतदान केंद्र क्रमांक 239, 240, 241 का निरीक्षण किया। इसी प्रकार ग्राम पांडुका के मतदान केंद्र क्रमांक 235, 236, ग्राम सरकड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 230, 231 एवं ग्राम अतरमरा के मतदान केंद्र क्रमांक 123, 124 का निरीक्षण कर वहा मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। इस दौरान जनपद सीईओ अमजद जाफरी, तहसीलदार सतरूपा साहू, नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत सहित बूथ लेवल अधिकारीगण मौजूद रहे।

   प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों में सुनिश्चित की गई आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे रैम्प, लाईट, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किये गये दीवाल लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प तथा मतदान केन्द्रों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक सुश्री चौधरी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से मतदाताओं की जानकारी लेकर सभी मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्र का अवलोकन करने के साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उन्हें चुनाव के दिन 17 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version