गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ के प्रेमनगर में स्थित डंपिंग यार्ड से लेकर खरसिया धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग तक की खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने कोयला लोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया तथा ग्रामीणों ने बताया की जब तक सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा तक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी आपको बता दे की धरमजयगढ़ के प्रेमनगर में जामपाली से कोयला लाकर डंपिंग किया जा रहा है तथा यहां से रेलवे के द्वारा उक्त कोयला अन्य राज्यो में भेजा जा रहा है ऐसे में डंपिंग यार्ड बनने के दौरान उक्त स्थान पर कई तरह की व्यवस्था किए बगैर ही डंपिंग का कार्य चालू कर दिया जिसे लेकर प्रेमनगर सहित आसपास के इलाके के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने बताया की मुख्य मार्ग से डंपिंग यार्ड के बीच तक की सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे है जिसमे चलना भी मुश्किल है साथ ही इस मार्ग के किनारे शासकीय स्कूल,आंगनबाड़ी सहित रिहायशी इलाका भी है ऐसे में इसी मार्ग के जरिए आसपास के लोगोबाग आवागमन करते है और सड़क नही बनने के कारण ग्रामीणों ने कोयला से भरी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है और जब तक सड़क का निर्माण नहीं किया जायेगा तब तक कोयला गाड़ी को इस मार्ग पर नहीं जाने देने की बात कहते हुए मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है।साथ ही ग्रामीणों ने बताया की अगर जल्द ही इस विषय पर कार्यवाही शुरू नही की गई तो चक्काजाम जैसे आंदोलनों की रूप रेखा तैयार करने की चेतावनी भी दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


