गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)--जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के कसडोल में नए थाना प्रभारी के रूप में रघुवीर सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण कर लिए है।जिनसे आज शनिवार 12 नवम्बर को प्रेस क्लब यूनियन लवन के पत्रकारों ने गुलदस्ता भेंट कर सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर अंचल में अमन शान्ति व्यवस्था पर सहयोग की अपेक्षा किये।लवन के पत्रकारों से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उनका प्रथम दायित्व अंचल में व्याप्त सभी प्रकार के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ अन्याय न हो इस बात को भी विशेष ध्यान में रखा जाएगा।कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए पत्रकार साथियों से भी विशेष सुझाव सादर आमंत्रित रहेगा कि बात पर जोर दिये।आगे यह भी कहा कि अंचल में शराब की अवैध बिक्री बड़ी चुनौती है इसे धीरे से दूर किये जाएंगे।अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।सौजन्य मुलाकात करने वाले पत्रकारों में गोलू कैवर्त, खगेन्द्र जायसवाल, सुमंत साहू, संजय जांगड़े, एवं पारसमणि साहू उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


