अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सक्ती (गंगा प्रकाश)। फर्जी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने वाले एक और फरार आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                सक्ती पुलिस से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58: क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) ने गत माह 27 सितम्बर को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा 18 सितम्बर 2024 से खुला है , जहां छह व्यक्ति कार्यरत हैं। पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के ‌द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपये लेकर छलपूर्वक कूट रचना करते हुये फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी करना बतायें है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 279/2024 धारा 318(4) , 338 , 336 , 340 , 3(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामला गंभीर प्रकृति का होने से सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक महोदया , सुश्री रमा पटेल (रापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया एवं मनीष कुंवर (रापुसे.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) के द्वारा फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में मामले के फरार आरोपी नरेन्द्र साहू के घर ग्राम कुंवामलगी थाना कुण्डा को टीम के मदद से उसके घर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि एसबीआई में कैशियर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अपने अन्य साथी के कहने पर पीड़ित पिन्टू मरावी से 31 जुलाई 2024 को बैंक के माध्यम से 30000 रुपये एवं ऑनलाईन बैंकिंग के माध्यम से उसी दिन दूसरी बार में 20000 रुपये अपने एकाउंट में लिया था। मामले में आरोपी से एक नग विवो कम्पनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से मालखरौदा पुलिस ने उनको विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा , उप निरीक्षक सी.पी. कंवर , सउनि. संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक योगेश्वर बंजारे , सायबर सेल से आरक्षक कमलेश लहरे , खगेश राठौर , घनश्याम पाण्डेय , शत्रुधन जांगड़े , प्रमोद सोनंत , महिला आरक्षक पुष्पा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुवामलगी , थाना कुण्डा , जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version