सायबर फ्राड का नया तरीका उजागर।

ऑनलाइन एफआईआर से नंबर प्राप्त कर किया जा रहा था सायबर फ्राड।

जिला कांकेर के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य 08 जिलों में तथा अन्य राज्यों में भी अपराध करना पाया गया।

कांकेर (गंगा प्रकाश)। बस्तर संभाग बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर एवं दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक कांकेर के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन मोहसीन खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी चारामा जितेन्द्र गुप्ता के द्वारा मंगलवार को थाना चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 250/2023 धारा 170,384,511,34 भादंवि 66 सी 66 डी आई ई एक्ट के प्रकरण में 04 आरेपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना चारामा में 03 प्राथ्रियों आवेदिका मनीषा वर्मा, आवेदिका पुष्पा बाई एवं आवेदक उत्सव जुर्री के द्वारा लिखित आवेदन पेश किये कि माबाईल नंम्बर 9285165563, 8349012415, 6265193822, 9009728113, 9753597475 के धारको द्वारा पूर्व में आवेदक को थाना चारामा में पंजीबद्ध अपराध के प्रकरण में पुलिस अधिकारी बनकर फोन कर दुसरे पक्ष को जेल भेजने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत जांच मामला अपराध धारा 170,384, 511, भादवि 66 डी सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 का पाये जाने पर आरोपी मांेबाईल धारकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना चारामा और साईबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम गठित कर अपराध विवेचना एवं आरोपी पता साजी हेतु मध्यप्रदेश रवाना किया गया। ओरोपी मोबाईल नंबर के धारको को पुछताछ करने पर बताये कि गिरोह में मनीष कुशवाह एवं विजय कुशवाह मोबाईल सीम की व्यवस्था करते थे और अनीत यादव एवं लवकेश यादव दोनो छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के पुलिस पोर्टल को खोलकर वहॉ के दर्ज हुए प्रकरण में दिये गये प्रार्थीयों के मोबाईल नम्बर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी बनकर उनके प्रकरण में कार्यवाही के नाम पर पैसों की मांग करना बताये। उक्त आरोपियों द्वारा मोबाईल से बात कर पेटीएम, फोन प के माध्यम से पैसों की मांग कर आपस में बांटना बताया।

आरोपियों से 02 नग मोबाईल, 01 नग एटीएम कार्ड और 5700 रूपये नगद जप्त किया गया।
इसके अलावा जिला दुर्ग के हेमलता भारदी से 20000 रूपये, जिला बस्तर के तोकन शर्मा से 5000 रूपये, जिला मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के गणेश से 5000 रूपये, जिला दुर्ग के नरेन्द्र सेवते से 2000 रूपये, जिला बिलासपुर भोलाशंकर राठौर से 2000 रूपये, पेटीएम, फोन पे माध्यम से ठगी किया गया एवं जिला गरियाबंद के अरून दास वैसनव, जिला महासमुंद के भुपेद शर्मा, जिला सरगुजा के कदम बाई से भी पैसों की मांग किया गया। इस आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। प्रकरण में उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, थाना प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता, सउनि प्रदीप यादव, आर0 99 ओमनारायण सिन्हा, आर0 1204 निलेश विश्वकर्मा, आर0 1013 रामरतन निषाद का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version