गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के पहले अनुपुरक बजट में ही यह छलकता है कि भाजपा की प्राथमिकता मात्र छत्तीसगढ़ के किसान, महिलाओं, युवाओं पर केन्द्रीत रखते हुए मोदी के संकल्प को पूरा करना है। जिसका आगाज अनुपुरक बजट से शुरू हो गया है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि यह प्रथम बजट जो कि महिलाओं के लिए गरीब वर्ग के किसानों के लिए एवं बेरोजगार को देखते हुए बनाया गया है। जिसके लिए श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की और राज्य की बहुत सारी योजनाओं से गरीब परिवारों को और किसानों को लाभ मिलेगा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाए गरीब परिवारों को अधिक लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 12,992 करोड़ रू. से अधिक राशि का द्वितीय अनुपूरक बजट है जिससे किसी गरीब परिवार का चूल्हा अब नहीं बुझेगा, सबको अपना पक्का मकान मिलेगा। मोदी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरा होने की गारंटी है। हर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त के लिए अनुपूरक बजट में 3799 करोड़ रूपए का और दो साल के बकाया धान बोनस के लिए अनुपूरक में 3800 करोड़ रूपए का और महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए, जल जीवन मिशन हेतु 1230 करोड़ रूपए, कृषक जीवन ज्योति योजना हेतु 1123 करोड़ रूपए का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना हेतु 307 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेतु 255 करोड़ से ज्यादा राशि का प्रावधान किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष अधोसंरचना योजना में 150 करोड़ रूपए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना हेतु 250 करोड़ रूपए का और बहनों की सुरक्षा समृद्धि के लिए प्रावधान रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मैं भाई की तरह रहूंगा तत्पर, पुत्र धर्म का निर्वाह करते हुए बुजुर्गो की सुविधाओं का रखूंगा ध्यान। चंदूलाल साहू ने कहा पिछली सरकार ने राज्य की जनता के साथ बहुत धोखा किया है अब भाजपा सरकार प्रधानमंत्री की गारंटी की सभी योजनाओं को गरीब परिवार श्रमिक परिवारों को जन जन तक पहुंचाएगी ताकि इन योजनाओं का लाभ हर गरीब परिवार को मिले।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version