गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण अंचल की महत्वपूर्ण एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े निर्देश के बाद गरियाबंद के जिलाधीश द्वारा भी अधिकारियों की बैठक में नल जल योजना के काम को प्राथमिकता एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करवाए जाने के निर्देश पिछले 4-6 माह में कई बार दिए जाने के बाद भी फिंगेश्वर विकासखंड के गांवों से नल जल योजना के नाम पर व्याप्त मनमानी, अनियमियता के साथ पीने के पानी के लिए भटकने की शिकायत ग्रामीण कर रहे है। समीपस्थ ग्राम बासीन के ग्रामीणों ने नल जल योजना के किए गए कार्य पर काफी असंतोष व्यक्त करते हुए जानकारी दी है कि गांवो के गलियों में ग्रामीणों की दिए जाने वाले कनेक्शन हेतु बिछाई पाईप लाइन अभी में जगह जगह फुट गई है। पाईप लगाने सीसी रोड को तोड़कर वैसे ही छोड़ दिया गया है। इससे गांवों की सकरी गलियों में पैदल चलना दूभर हो गया है। कांग्रेस के युवा नेता रेवा ओगरे ने बताया कि कनेक्शन पाईप घर में लाकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। रसूकदारां के यहां कनेक्शन चालू कर दिए गए है। किंतु के यहां कनेक्शन चालू कर दिए गए है। किंतु बार बार कहने, आग्रह करने एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कहे जाने के बाद भी खपरीपारा निवासी वृद्ध एकांकी असहाय उम्र 66 वर्ष महिला बिसनी साहू और मौलीपारा निवासी कामता साहू के घरों तक अब तक पाईप लाइन विस्तार नहीं किया गया है। मौलीपारा में नई टंकी बनाई गई है उसे अब तक चालू नहीं किया गया है। इससे सबसे जरूरी इन दो स्थानों के ग्रामीणों के बीच पानी की त्राहि त्राहि है। युवा कांग्रेस नेता रेवाराम ओगरे ने जिला प्रशासन से बासीन में तत्काल नल जल योजना का समुचित लाभ ग्रामीणों को मिले इसके लिए ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि नल जल योजना के मनमाने पूर्ण कार्यो एवं लापरवाही से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। जो कभी भी आंदोलन कर सड़क की लड़ाई के लिए बाध्य हो सकते है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version