फिंगेश्वर नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में, पार्षदों में 7 निर्दलीय, 5 भाजपा एवं 3 कांग्रेस के जीते, विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलुस निकाला

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारी कशमकश की संभावना के चलते फिंगेश्वर नगर पंचायत का चुनाव परिणाम एक बार सत्ता पक्ष के विपरीत फिंगेश्वर के परंपरागत पद्धितीनुसार कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष धनराज राजेन्द्र सूर्यवंशी ने भाजपा के उत्तम राजवंशी को भारी मतों 544 से हराकर विजय श्री प्राप्त की। इसी प्रकार पार्षदों के चुनाव में भी अप्रत्याशित रूप से 07 निर्दलीय, 5 भाजपा एवं 3 पार्षद कांग्रेस से विजयी होने से एक बार फिर भाजपा का सारा गणित गड़बड़ा गया है। विजयी 7 निर्दलियों में 5 से 6 पार्षद टिकट की दावा करने वाला भाजपा के ही कार्यकर्ता बताए जा रहे है। उम्मीद तो यहां तक की जा रही है कि 5-6 विजयी निर्दलीय पार्षद शपथ ग्रहण के पूर्व ही भाजपा में पुनः प्रवेश कर सकते है। आज शनिवार की सुबह 9 बजे भारी गहमा गहमी के मध्य रिर्टनिंग अधिकारी तहसीलदार डिंपल ध्रुव के निर्देश में स्ट्रांग रूम से सभी 15 ई.व्ही.एम. मशीन आई आई टी कॉलेज के मतगणना कक्ष में लाई गई। उपस्थित मतगणना एजेंटो ने सील बंद मशीन मुआवना किया। तदोपरांत 15 टेबलों में वार्डवार इव्हीएम मशीन पहुंचाई गई और मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 9.18 मिनट पर पहला परिणाम वार्ड क्र. 7 पार्शद पद का आया। जिसमें कांग्रेस के अनिल चंद्राकर विजयी हुए। उसके बाद क्रमशः पार्षदों के परिणाम 9.40 बजे तक प्राप्त हो गए। अध्यक्ष का परिणाम 10.10 को प्राप्त हो गया। जिसमें कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी एकतरफा जीत यानी प्रत्येक वार्ड में अधिक मतों के साथ विजयी बनें। इससे वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धनराज को फूलों की माला से लाद दिया। जैसे ही चुनाव परिणाम की खबर फिंगेश्वर नगर में पहुंची सभी तरफ फटाखें फुटने लगे। विजयी पार्षदों के वार्डो में गुलाल की होली, मिठाई बांटने का क्रम एवं जगह जगह फटाखें फुटने लगे। लोगों ने एक दूसरों को बधाई दी। निर्दलीयों की इतनी बड़ी संख्या पर नागरिकों ने कहा कि भाजपा का टिकट वितरण सही न रहा। यही कारण है कि वार्डो में अपनी लोकप्रियता के चलते 7 निर्दलीय जिसमें 5-6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय श्री प्राप्त अपनी अहमियत साबित कर दी। अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों में कांग्रेस के राजेन्द्र सूर्यवंशी को 2606, भाजपा के उत्तम राजवंशी को 2062 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस के राजेन्द्र सूर्यवंशी 544 वोटों से विजयी हुए। वार्ड क्र. 01 में निर्दलीय रामाधीन साहू 140 मत प्राप्त कर भाजपा के वेदराम साहू को (126) 16 मतों से हराया। वार्ड क्र. 02 में निर्दलीय हेमनारायण महिलांग ने 106 मत प्राप्त कर प्रत्याशी ओमप्रकाश बघेल (105) को मात्र 1 वोट से हराकर लोमहर्शक जीत प्राप्त की। वार्ड क्र. 03 में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती चंचल कमलेश यदु ने 212 मत प्राप्त कर भाजपा की श्रीमती नीरा निषाद (165) को 47 मतां से मात दी। वार्ड क्र. 04 में कांग्रेस की कुसुम गोड़ ने 194 मत प्राप्त कर भाजपा की वीणा निषाद (185) को 9 मतों से पटखनी दी। वार्ड क्र. 05 में भाजपा की पद्मा यदु ने 160 मत देकर निर्दलीय लक्ष्मी शुभम जैन (157) को 3 मतों से हराया। वार्ड क्र.06 में दीपक श्रीवास भाजपा ने निर्विरोध पार्षद बनने में पहले ही सफलता प्राप्त कर ली थी। वार्ड क्र. 07 में कांग्रेस के निवृत्तमान पार्षद अनिल चंद्राकर ने 201 मत प्राप्त कर भाजपा के संतोशपुरी गोस्वामी (106) को 95 वोट से हराकर एक बार फिर पार्षद बन गए। वार्ड क्र.08 में भाजपा के निवृत्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु ने 288 मत प्राप्त कर निर्दलीय संजय साहू (126) को 162 मतों से हराकर पार्षद बनें। वार्ड क्र. 09 में भाजपा की श्रीमती शांति कोसरे ने 108 कांग्रेस के संतोशी कामड़ी को 06 मतों से हराकर चुनाव जीतकर पार्षद बनी। वार्ड क्र. 10 में निर्दलीय रामनारायण टांडेकर को 126 मत ने निर्दलीय किसेश्वर घृतलहरे 112 को 14 मतों से हराया। वार्ड क्र. 11 में निर्दलीय नरेन्द्र रात्रे को 242 मत कांग्रेस के संतलाल खुटे को 126 को 116 वोटों से हराया। वार्ड क्र. 12 में निर्दलीय अभिशेक सोनी को 116 मत से निर्दलीय दीपक साहू 97 मत को 19 वोटो से पराजित किया। वार्ड क्र. 13 में भाजपा की चांदनी कमलेश कश्यप को 287 मत प्राप्त हुए कांग्रेस के पदमिनी कंवर को 98 वोट प्राप्त हुए इस प्रकार चांदनी कश्यप ने 189 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीतकर नगर पंचायत इतिहास से सबसे ज्यादा मतों से पार्शद पद का चुनाव जीता। इसी प्रकार वार्ड क्र. 14 में निर्दलीय डॉ. हरिश हरित को 164 ने भाजपा के धनंजय हरित 115 मत को 49 मतों से हराया। वार्ड क्र. 15 में निर्दलीय टीकाचंद ध्रुव को 205 मत ने भाजपा के श्यामलाल धु्रव 94 को 111 वोटों से पराजित किया। इस प्रकार 15 वार्डो में 7 निर्दलीय, 5 भाजपा एवं 3 कांग्रेस पार्शदों ने जीत हासिल की। सभी के परिणाम आने के बाद रिर्टनिंग अधिकारी डिम्पल ध्रुव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन मानकर द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया। अंत में रिर्टनिंग ऑफिसर डिम्पल ध्रुव ने शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों एवं फिंगेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए चुनावी प्रक्रिया संपन्न की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version