गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर सहित आसपास ग्राम्यांचल में सुबह 8 बजे से मतदान के लिए मतदान केन्द्रों में भीड़ लगने लगी। 9 बजे तक लाईन से मतदान होता रहा। इसके बाद धीरे धीरे भीड़ छटने लगी 10 बजे से 2 बजे तक मतदान काफी कम हुआ। ग्रामीण खेतों में धान कटाई के लिए निकल गए। इससे केन्द्रों में इक्का दुक्का लोग पहुंचते रहे। 2ः30 बजे के बाद मतदान केन्द्रों में लोग लगातार आने लगे। 3 बजे से नगर के सभी 9 मतदान केन्द्र सहित गांवो में भी लोग लाईन लगाकर मतदान करते देखे गए। यह स्थिति शाम 5 और उसके बाद भी रही। इससे अच्छा मतदान होने की संभावना लग रही है। नगर के 9 मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा। मतदान केन्द्र क्रं. 63 केन्द्र शाला 1 में 78.93 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 64 केन्द्र शाला 2 में 83.70 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 65 शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला क्रं. 01 में 82.07 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 66 शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला क्रं. 02 में 78.38 मतदान केन्द्र क्रं. 67 प्राथमिक शाला सतनामी पारा क्रं. 01 में 83.97 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 68 प्राथमिक शाला सतनामी पारा क्रं. 02 में 78.94 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 69 कन्या शाला में 76.38 प्रतिशत मतदान केन्द्र क्रं. 70 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 73.53 प्रतिशत तथा मतदान केन्द्र में 73 गदहीडीह स्कूल में सबसे ज्यादा 91.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार फिंगेश्वर नगर पंचायत में कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो कि संतोष जनक माना जा रहा है। मतदाता इस बार मतदान करने के बाद सेल्फी जोन में भी जाकर फोटो लेने में काफी उत्सुक दिखे। आसपास ग्रामीण अंचल से भी काफी अच्छा मतदान के समाचार मिले रहे है। मतदान केन्द्र क्रं. 166 खुटेरी में 1021 मतदाता में 913 ने, परसदाकला में 78 प्रतिशत, बहेरापाल में 76.5 प्रतिशत, कोपरा में 92 प्रतिशत, जैसे भारी मतदान हुए है। ग्रामीणों का उत्साह किस करवट बैठता है इसके लिए सभी को 3 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है। फिंगेश्वर में 4-5 मतदान केन्द्रों में रात्रि 7 बजे तक मतदान किया जाता रहा। जबकि लाईन में खड़े मतदाताओं को 5 बजे अंदर कर गेट में ताला लगा दिया गया था।
There is no ads to display, Please add some
