फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।नगर पंचायत फिंगेश्वर को स्वच्छता ही सेवा सीजन 2.0 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार ग्रहण करने शनिवार 7 अक्टूबर को नई राजधानी रायपुर स्थित मेफेयर में नगर पंचायत फिंगेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा एवं इंजीनियर हेमंत देवांगन ने नगरीय प्रशासन मंत्री से पुरस्कार ग्रहण किया। इस सम्मान के लिए नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने नागरिकों, सफाईकर्मियों, पार्षदों, एल्डरमेन को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान मिला है। उन्होंने नगर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील सभी से की है।
There is no ads to display, Please add some
