गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर में आज मंगलवार 16 जनवरी को दोपहर 1 बजे से विकसीत भारत संकल्प यात्रा शिविर नगर की शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में लगाया जा रहा है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री आवास आदि केन्द्र सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी के साथ लाभान्वित लोगों एवं परिवारों से आवेदन लिए जावेंगे तथा इन योजनाओं से लाभान्वितों को सामग्री का वितरण भी किया जावेगा। इस शिविर में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ भी आएगा तथा कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने विभिन्न स्टाल भी लगाए जावेंगे। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जावेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोटो खिंचाने सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से विधायक रोहित साहू उपस्थित रहकर जन सामान्य से रूबरू होंगे। नागरिक गण उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या एवं मांग से अवगत करा सकते है। अध्यक्ष जगदीश यादव ने नगर के सभी 15 वार्डो को नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


