फिंगेश्वर नगर पंचायत में 85 प्रतिशत मतदान हुआ वार्ड़ नं6 में पार्षद निर्विरोध चुन जाने से मतदाताओं ने अध्यक्ष के लिए मतदान करने में रूची नहीं दिखाई
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर आज मंगलवार को चुनाव त्यौहार का माहौल था। स्थानीय चुनाव के कारण वोट डालने नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रातः 8 बजे से ही सभी 15 मतदान केंद्रों में नागरिकों का वोट डालनें का सिल-सिला प्रारंभ हो गया। वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद मतदान केंद्रे दर्रीपार में ईवीएममशीन खराब होने की जानकारी मिली। कुछ देर इन केंद्रों में मतदान रोककर स्थिति का अवलोकन कर अधिकारियों ने सारी व्यवस्था को सुचारू बनाया। फिर सभी मतदान केंद्रों में वोट डालना शुरू हुआ मतदान पुरे समय शाम 5 बजे तक धीरे-धीरे चलता रहा। कहीं भी ज्यादा भीड़ अथवा लाईन लगाने की नौबत नहीं आई। मतदाता आते और मतदान कर आराम से निकल रहे थे। सभी वार्डों का मतदान केंद्र अलग-अलग होने से ज्यादा भीड़ नहीं थी। पूरा मतदान शांति पूर्वक हुआ कही भी किसी प्रकार की घटना न होने से प्रशासन ने चौन की सांस ली। फिंगेश्वर नगर पंचायत मे लगभग 90 प्रतिशत वोट पड़े। वार्ड़ क्र1 में 464 में 419 कुल 90.3 प्रतिशत, वार्ड़ क्र2 में 536 में 483 कुल प्रतिशत 90.11 प्रतिशत, वार्ड़ क्र7 में 360 में 315 कुल प्रतिशत 87.5, वार्ड़ क्र8 में 538 में 472 कुल प्रतिशत 87.73, वार्ड़ क्र9 में 444 में 382 वोट, वार्ड़ क्र10 में 458 में 397 कुल प्रतिशत 86.48, वार्ड़ क्र11 में 507 में 430 प्रतिशत 84.87, वार्ड़ क्र12 में 472 में 3 प्रतिशत 79.66 प्रतिशत। वार्ड़ क्र13 में 482 में 391 प्रतिशत 81.12 , वार्ड़ क्र14 में 449 में 408 प्रतिशत 90.86 एवं वार्ड़15 में 499 में 445 प्रतिशत 91.18 प्रतिशत मतदाताओ ने वोट डाले है। नगर पंचायत चुनाव में नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। फिंगेश्वर वि.खं. की कोपरा नपं में 88.87 प्रतिशत वोट पड़ने की जानकारी रिटनिंग अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन भगत ने दी। नगर के वार्ड़ क्र. 6 में पार्षद के निर्विरोध चुने जाने के कारण मतदाताओं ने अध्यक्ष के लिए भी वोट डालनें में रूची नहीं दिखाई जिससे वहां शहर में सबसे कम मतदान हुआ।
There is no ads to display, Please add some


