गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर पुलिस को 3 लाख रूपए उठाईगिरी के एक मामले में 24 घंटे में ही अपराधी उठाईगिरी को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 16 मार्च को प्रार्थी संगीतकुमार यदु पिता जगदीश यदु, उम्र 35 वर्श, ग्राम पेन्ड्रा ने पुलिस थाना आकर रिर्पोट की कि वह अपनी पत्नि ओमकुमारी यादव के बैंक खाते राजिम आईडीबीआई बैंक से दोपहर 12 बजे 3 लाख रूपए निकालकर भूरा रंग में रखकर दोपहर 3 बजे ग्राम बोरसी के कमलनारायण अंडा दुकान में सामान आदि लेने रूका। उसने अंडा दुकान के सामने अपनी मोटर सायकल को खड़ाकर अपने रूपए भरे बैग को गाड़ी के दोनों हेंडल के बीच में रखकर दुकान में सामान लेने चला गया। सामान खरीदकर वापस आया तो देखा उसके मोटर सायकल के दोनों हेंडल के बीच रखा बैग नहीं था। उसके बैग में उसके कुछ कागज सहित पूरे तीन लाख रूपए थे। उसकी सूचना पर थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 106/2024 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने तत्काल मामले की पता साजी की मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक सहित 2 आरोपी को पकड़ा। आरोपियों ने चोरी अपराध करना स्वीकार किया। इस पर नाबालिक सहित आरोपी शिवा नेताम पिता मूलचंद उम्र 32 वर्श व नेहा यादव पिता ललित उम्र 22 वर्श संतोशीनगर वार्ड क्रं. 03 भीमखोज जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिताम्बर प्रधान सहित दिलीप सिन्हा, भगवान ठाकुर, आर. रोशन साहू, परमानंद साहू, यादराम धु्रव, भरतकुमार सेन, सायबर सेल आर. सतीश गिरी, सुशील पाठक, लक्ष्मी धु्रव, पिंकी धु्रव औरफा केर केट्टा का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version