गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लंबे समय से आबकारी विभाग के संरक्षण एवं भ्रष्टाचार के चलते फिंगेश्वर नगर से लगे सुखा नदी के आगे बोरिद चौक में दिनदहाड़े, देर रात तक शराब दुकान जैसी भीड़ लगी अवैध शराब बिक्री केन्द्रों का आज समाचार सार्वजनिक होते ही नई सरकार के नुमाइंदों के हस्तक्षेप से पुलिस ने बोरिद चौक में जमकर घेरेबंदी कर अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही की। बताया जाता है कि बोरिद चौक में लंबे समय से कई स्थानों पर शराब दुकान की तर्ज पर दिन-रात छुट्टी के दिन के साथ साथ रोज देर रात तक काफी ऊंचे दरों में धड़ल्ले से शराब बेची और कहीं कहीं तो बकायदा सारी व्यवस्था के साथ पिलाई जाने की भी सुविधा दी जाती है। इन शराब कोचियो को मनमाने मात्रा में शराब की उपलब्धता भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा बोरिद चौक चखना सेंटर बन गया है। पहले पहले तो शराबी शराब दुकान से शराब लेकर यहॉ की दुकानों में बैठकर शराब पीते थी। परंतु धीरे धीरे यहॉ व्यवस्था बढ़ती गई। जिससे पूरा बोरिद चौक मयखाना बन गया है। इस धंधे में मनमानी कमाई देखकर नहीं चाहते हुए भी अनेक स्थानों में शराब मिलने से लेकर पीने-पीलाने की पूरी व्यवस्था पैसा देने पर होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बोरिद चौक में मनमाने ढंग से शराब जैसे अवैध धंधे से माहौल दुषित होने की चर्चा जमकर ग्रामीणों के मध्य चल रही थी। नई सरकार के गठन के बाद ग्रामीणों ने नए जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की थी कि बोरिद चौक का माहौल में सुधार लाया जावें। इस संबंध में लगातार मीडिया में भी यहॉ के माहौल की चर्चा होने के बाद आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार ने आज बोरिद चौक में छापेमार कार्यवाही की। जिसमें संतराम निषाद पिता झिटूराम निषाद उम्र 45 वर्ष ग्राम बोरिद, घनश्याम यादव पिता शुद्धुराम यादव उम्र 45 फिंगेश्वर, रामसिया चक्रधारी पिता महगुराम उम्र 58 वर्ष फिंगेश्वर एवं हिमांशु खुटे पिता डहरूराम खुटे उम्र 32 वर्ष ग्राम फिंगेश्वर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (ब) के तहत कार्यवाही की गई है। आज की छापमार कार्यवाही में एएसआई प्रहलाद ठाकुर, प्रधान आरक्षक अनिल यादव, संतोष ठाकुर, दिलीप सिन्हा, आरक्षक परमानंद साहू का योगदान रहा।
फिंगेश्वर पुलिस द्वारा बोरिद चौक स्थित विभिन्न चखना सेंटरों में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
