गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। अंचल के ग्राम खुटेरी की नाबालिक लड़की की अपहरण के 22 दिन तक फिंगेश्वर पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही न किए जाने के विरोध में आज फिंगेश्वर राजीम भाजपा मंडल द्वारा फिंगेश्वर पुलिस थाना का घेराव कर एक बड़ा एवं प्रभावपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा से अंचल के लगभग सभी बड़े नेताओं ने भाग लेकर पुलिस प्रशासन को हिला दिया। प्रारंभ में नगर के पुराने बस स्टैंड में भाजपा ने एक बड़ी सभा की। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ,सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भागवत हरित, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, अशोक राजपूत, रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, श्रीमती विभा अवस्थी, कमल सिन्हा, रामू राम साहू, मनीष हरित, राजू साहू, सुखदेव साहू, महेश यादव, मिंजुन साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए नाबालिग के अपहरण मामले पर पुलिस की निष्क्रियता एवं गरीब ग्रामीण की नाबालिग पुत्री के मामले को जानबूझकर नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए फिंगेश्वर थाना प्रभारी नवीन राजपूत पर कार्यवाही करने की मांग की। सभा में नेताओं के भाषण पर लगातार तालियों बजती रही ग्रामीण जब-जब पुलिस के विरोध की बात आती जोरदार ताली बजाते रहे। भाजपा के इतने बड़े नेताओं के इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग का एक भी आरक्षक मौजूद नहीं था। पुलिस विभाग की इस द्वेष पूर्ण कार्यशैली की नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चा होती रही। बस स्टैंड में लगभग डेढ़ घंटा की सभा एवं संबोधन उपरांत पूरी भीड़ के साथ लगभग 300 से 400 लोग थाना पहुंचे। थाना के बाहर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक के नेतृत्व में लगभग 40-50 जवान थाना के मुख्य गेट में बैरिकेड लगाकर तैनात थे। जैसे ही भीड़ थाना के नजदीक आई तो पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया पूरी भीड़ एकता बैरिकेट्ड के ऊपर चढ़कर थाने के अंदर घुसने का प्रयास कर रही थी परंतु पूरे बैरिकेड के से रास्ता बंद होने के कारण कोई अंदर नहीं घुस पाया । लगभग 15 से 20 मिनट तक कोशिश करने के बाद भीड़ शांत हुई। फिर उपस्थित भीड़ के बीच में ही भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन को थाना निरीक्षक के ऊपर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा और मांग की कि तुरंत ही थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक ने आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन को हम अपने उच्च अधिकारियों को देंगे कार्यवाही उन्हीं के द्वारा की जाएगी। जिस पर वहां उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि कार्यवाही हमें अभी चाहिए अगर आप कुछ निष्कर्ष नहीं निकाल सकते तो अपने उच्च अधिकारियों को अभी यहां बुलाइए जिस पर श्री नायक द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित कांबले थाना पहुंचे तब तक पूरी भीड़ के साथ श्रीमती श्वेता शर्मा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा रोहित साहू सहित पूरे कार्यकर्ता भूखे प्यासे डटे रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 लोगों को थाने में बुलाकर बात करने के लिए कहा गया परंतु श्वेता शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय बाहर आकर पूरी भीड़ को जवाब दें अन्यथा सभी लोगों को थाने के अंदर बुलाए अकेले में कोई बात नहीं करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता देख पुलिस अधीक्षक को बाहर आना पड़ा चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा मुझे मामले के बारे में किसी ने नहीं बताया मुझे जानकारी होती तो मैं त्वरित कार्यवाही करवाता जिस पर रोहित साहू ने कहा अपने यहां थाना खुलवाया है थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक भड़क गए उन्होंने सभी के खिलाफ f.i.r. कर पकड़ने का आदेश दिया। जिस पर पुलिस वालों ने सभी को पकड़कर थाने के बाहर अस्थाई जेल बना कर बैठा दिया। एक से लगभग आधे घंटे सभी को बैठाकर निशर्त छोड़ दिया गया और अस्वाशित किया गया कि 3 दिन के भीतर कार्यवाही की जाएगी। इधर पुलिस ने प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में अपराधी को फिंगेश्वर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 192/2023 की धारा 363 ,366, 376,(3) भा.द.वि.4.6 पाक्सो एक्ट के आरोपी सनत वर्मा पिता पीलू राम वर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम सोनेसरार थाना धमधा जिला दुर्ग को 30 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि 7 जुलाई को प्रार्थी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई 2023 को प्रातः करीबन 10:00 बजे उसकी नाबालिक लड़की घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। उसकी इस रिपोर्ट पर थाना में गुम इंसान क्रमांक 38/2023 कायम किया गया। पीड़ित नाबालिक होने से अपराध क्रमांक 192/2023 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। श्री राजपूत ने बताया कि विवेचना के दौरान 27 जुलाई को लड़की अपने परिजनों के साथ थाना आई जिसके साथ उनके परिजनों के मामले पूछताछ करने पर उसने बताया कि 6 जुलाई को ग्राम सोनेसरार थाना धमधा का सनत वर्मा के द्वारा उसे प्रेम करता हूं तथा शादी करूंगा कह कर उसे बहला-फुसलाकर उसके गांव खुटेरी थाना फिंगेश्वर से रायपुर रेलवे स्टेशन ले गया जहां से ट्रेन द्वारा नागपुर ग्राम खपरी ले गया और वहां के मंदिर में शादी कर पत्नी बनाकर रखा और पीड़ित के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित ने कहा कि 27 जुलाई को उसे लेकर आया और उसे छोड़ भाग गया मामले को देखकर इस प्रकरण में धारा 366, 376, (3) भा. द. वि. व 4,6 पक्सो एक्ट के परिलक्षित होने से उक्त धारा जोडी गई। इस मामले में आरोपी के पातासाजी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर टावर लोकेशन ग्राम खपरी नागपुर की मिलने पर थाना फिंगेश्वर वहां भेजा गया। जो आरोपी के मोबाइल टावर लोकेशन में आरोपी को पकड़ कर लेकर आए उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। आरोपी सनत कुमार वर्मा के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 30 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिला पंचायत रोहित साहू ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई को जब आरोपी लड़की को छोड़कर चला गया इसके बाद भी पुलिस द्वारा गरीब एवं असहाय हैं जानकर कोर्ट कारवाही नहीं कि जब प्रार्थी उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा तो मामले की गंभीरता देखकर अपने साथियों के साथ 28 जुलाई को थाना पहुंचकर पुलिस थाना प्रभारी से जानकारी ली और जोरदार भड़के तो पुलिस ने आज अपराधी को पकड़ा है। श्री साहु ने बताया कि प्रार्थी ने उसे मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस प्रार्थी पर भड़क गई कहा कि तुम रोहित साहू के पास क्यों गए। लगता है इस मामले में पुलिस किसी दबाव आर्थिक सरक्षण के चलते कार्यवाही नहीं कर रही थी। रोहित साहू ने इस मामले में भाजपा फिंगेश्वर राजिम मंडल के साथ पुलिस थाना का घेराव किया और मांग की उक्त मामले में जानबूझकर लापरवाही एवं कार्यवाही न करने के कारण मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जावे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version