गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर नगर में आज बालाजी मंदिर के सामने बने विशाल पंडाल में स्व. राकेश जालपा प्रसाद तिवारी के वार्षिक श्राद्ध के निमित्त 7 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ दोपहर नगर में निकली कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई। 7 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे भगवताचार्य डॉ. पं. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी मानसरत्न द्वारा की जावेगी। आज निकाली गई कलश यात्रा में आयोजन परिवार की महिलाओं के साथ काफी संख्या में नगर की महिलाएं अपने अपने सिर में कलश लेकर पील वस्त्र धारणकर कलश को भागवत मंच पर स्थापित किया। वेद व्यास पर आसीन भगवताचार्य पं. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी ने पूजा अर्चना कर कलश स्थापित करते हुए जीवन में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व और इसके श्रवण से जीवन में होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि मानव जीवन में आकर अगर हमने भागवत का श्रवण नहीं किया तो हम ईश्वर द्वारा दी गई इस भवपार की विद्या से वंचित रह जाते है। हम जितनी बार भी भागवत का श्रवण करेंगे भगवान की नजदीक होते जावेंगे। हमें जब भी मौका मिले, भागवत का श्रवण करना ही चाहिए। भागवत की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। चाहें हमारा जीवन गृहस्थ का हो सन्यासी हो अथवा साधू महात्मा का हो। भगवताचार्य ने कहा कि हम आने वाले 7 दिनों में भागवत कथा के माध्यम से भागवत की व्याख्या से जानेंगे कि ईश्वर द्वारा हमें दी गई मनुष्य पर्याय को हम कैसे अपनी मुक्ति का मार्ग बना सकते है। उन्होंने गौकर्ण पूजन करते हुए इसकी महत्ता भी बताई कल 8 जनवरी को भागवत कथा में व्यासपीठ से भगवताचार्य डॉ. पं. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी जी कपिल अवतार, धु्रव चरित्र पर अपना प्रवचन दोपहर 02 बजे से करेंगे। आयोजक तिवारी परिवार ने श्रद्धालुजनों से भागवत श्रवण करने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version