गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर में आज दिन भर जन्माष्टमी की जोरदार धूमधाम रही। मानस मंदिर सहित बालाजी, पंचमंदिर आदि नगर के सभी मंदिरों में प्रातः से ही सुंदरकांड एवं कृष्ण भगवान के गानों को संगीतमय आयोजन पूर नगर में धर्ममय हो गया। नगर में छोटे छोटे बच्चें भी आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगह जगह पंडाल बनाकर गोप-गोपीयां बनकर नाचते गाते झुमते हुए मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन कर काफी भव्य तरीके से जन्माष्टमी का उत्साह मनाया। वार्ड क्रं. 09 में छोटे छोटे बच्चें प्रिशा, अभिज्ञा, चंचल, अनविक, रितिका, खुशबू, चन्द्रयान, काव्या, शौर्य, ध्वनि, लोरी आदि कृष्ण और गोपियां की आकर्षक झांकी प्रस्तुत करते हुए नृत्यमय उत्साह के साथ मटका फोड़ कर काफी धूम धड़ाका किया। इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथियों में असमंजन के चलते सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को ही कृष्णा जन्माष्टमी का उत्साह मनाया गया। शाला के छात्र-छात्राओं की काफी आकर्षक झांकी नगर भ्रमण करती हुई अनेक स्थानों में मटका फोड़कर जन्माष्टमी काफी आकर्षक एवं उत्साह के साथ जोरदार कार्यक्रम के साथ मनाई। आज सोमवार को काफी सनातन धर्मावलियों ने व्रत-उपवास कर जन्माष्टमी मनाई।
There is no ads to display, Please add some
