फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-1952 से प्रारंभ फिंगेश्वर उप तहसील आज 21 अगस्त को तहसील बन गई है। लगभग 71 साल पूर्व बनी फिंगेश्वर उप तहसील को तहसील बनाने पिछले 40 वर्षो से क्षेत्रीय ग्रामीणजन मांग एवं संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए कई बार आंदोलन, बंद, चक्काजाम भी किए गए अन्ततः अंचलवासियों का संघर्ष रंग लाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में फिंगेश्वर उपतहसील को ग्रामीणों की मांग एवं जरूरत को देखते हुए तहसील में उन्नयन करने की घोषणा की और कल 20 अगस्त को महासमुंद से वर्चुवल उद्घाटन कर फिंगेश्वर तहसील का शुभारंभ किया। आज 21 अगस्त को नगर के गणमान्य नागरिक, राजनीति दल के कार्यकर्ता, व्यापारी गण, पत्रकार गण आदि काफी संख्या में उत्साहीजन उप तहसील कार्यालय पहूंचे और एस.डी.एम. धनंजय नेताम नायब तहसीलदार खोमन लाल धु्रव की उपस्थिति में उप तहसील कार्यालय का बोर्ड हटाकर तहसील कार्यालय का बोर्ड लगाकर जमकर फटाखे फोड़कर, आतिशबाजी कर, एक दूसरे का मुंह मीठाकर मिठाई खिलाते हुए फिंगेश्वर में तहसील कार्यालय प्रारंभ करते हुए काफी हर्षित हुए, खुश हुए एवं एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमेन ओमप्रकाश बंछोर ने कहा कि आज का दिन इस अंचल के लिए काफी खुशी का दिन है। लगभग 40 वर्षो के संघर्ष के बाद यह दिन आया है। तहसील कार्यालय खुल जने से ग्रामीणजनों, कृषकों, को राजस्व संबंधी प्रतिदिन पड़ने वाले काम के लिए राजिम-गरियाबंद नहीं दौड़ना पड़ेगा। कांग्रेस नेता बिसौहा हरित ने फिंगेश्वर में तहसील प्रारंभ करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक अमितेष शुक्ल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अंचल के लोगों के काफी लंबे प्रयास के बाद हमें यह उपलब्धी प्राप्त हुई है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार खोमन धु्रव ने भी उपतहसील से तहसील बनने पर अंचल वासियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में विस्तार से बताया। एस.डी.एम. धनंजय नेताम अंचलवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब क्षेत्र के 35 ग्राम पंचायतों के 56 गांवो के लोगों को फिंगेश्वर तहसील बन जाने से अनेक राजस्व प्रकरणों में काफी सुविधा होगी। फिंगेश्वर उपतहसील के सभी ग्राम फिंगेश्वर तहसील में आ जावेंगे। कार्यक्रम में छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री व्यवसायी अरेन्द्र पहाड़िया, कांग्रेस कार्यकर्ता हरिशंकर श्रीवास्तव, करीम खान, अनिल चंद्राकर, रामकृष्ण तिवारी, कमल यदु, युवराज सिन्हा, राजऋषि टंडन, धनराज सूर्यवंशी, अतुल श्रीवास्तव, डोंगर सिंह मरकाम, नागरिकों में मुकेश साहू, तेजेश यदु, पत्रकारगण जितेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र सिन्हा, अंकुर पहाड़िया, इमरान खान, नीरज शर्मा, दीपक सोनी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
फिंगेश्वर में तहसील कार्यालय खुलने से लोगों में हर्ष, आज नागरिकों, राजनीतिक दल के सदस्यों, व्यापारियों, पत्रकारों ने कार्यालय शुभारंभ कर फटाखे फोड़कर, मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
