फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।  24 दिसंबर मंगलवार को सुबह 8 बजे कटक से महासमुंद-कनेकेरा होते हुए परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की परम प्रभावी शिष्या परम पूज्य आर्थिका श्री 105 विदूषी श्री माताजी परम पूज्य आर्थिका श्री 105 विनीत श्री माताजी परम पूज्य आर्थिका 105 विकंपा श्री माता जी, परमपूज्य आर्थिका श्री 105 विरत श्री माता जी एवं परम पूज्य आर्थिका श्री 105 विनोद श्री माता जी संघ का मंगल प्रवेश फिंगेश्वर नगर में हुआ। दिगंबर संप्रदाय के किसी भी माता जी, मुनि आदि का प्रथम बार फिंगेश्वर आगमन से नागरिकों में काफी उत्साह था। माताजी संघ की अगवानी के लिए श्रवक कनेकेरा से पैदल माताजी के साथ फिंगेश्वर पहुंचने पर नगर के शिवाजी चौक में बाजे-गाजे के साथ स्वागत-सत्कार करते हुए नगर के काफी नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। माताजी ससंघ पहाड़िया परिवार द्वारा की गई माताजी की आवास व्यवस्था अमृत मनोज यदु के आवास पहुंची। जहां कुछ विश्राम के बाद सभी पांचो माताजी का पड़गाहन पहाड़िया परिवार के चौके में हुआ। जहां माताजी संघ का काफी अच्छे, सुव्यवस्थित ढंग से आहार चर्या निरंतराय संपन्न हुई। माताजी के प्रातः विहार के समय नवापारा दिगंबर समाज के पदाधिकारी अखिलेश नाहर, प्रभात जैन, अर्पण गड़िया, विपिन जैन आदि पूरी यात्रा में साथ थे। माताजी के आहार चर्या के समय विमल पगारिया, जितेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा, मेघराज चोपड़ा, निर्मल चोपड़ा, मामा जी सहित नवापारा से आए सतीश जैन, डॉ. राजेन्द्र गड़िया, रमेश शंवका, विनीत जैन, अजीत चौधरी, अखिलेश जैन, रूपचंद जैन, श्रीमती कामिनी चौधरी, बबीता चौधरी, कविता चौधरी, सुनिता शंवका, सुनीता चौधरी, मंजू जैन, शेफाली जैन, अनीता जैन, सरीता जैन, पूनम जैन आदि ने माताजी की आहार चर्या देखने का पुण्यार्जन किया। माताजी का संघ दोपहर 2.30 बजे नवापारा राजिम की ओर विहार करते हुए शाम 4.30 बजे बोरसी में विश्राम किया। कल प्रातः 5.30 माताजी का संघ नवापारा के लिए विहार करेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version