गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर सहकारी बैंक अन्तर्गत सभी 10 खरीदी केन्द्रों में धान की आवक सामान्य रूप से हो रही है। किसान धान बेचने बिलकुल भी आपाघापी में नहीं है। लगता है किसान फिलहाल दीवाली सहित एकदम जरूरी खर्चे के लिए ही धान बेच रहे है। अरली वैरायटी की कटाई-मिजाई दु्रतगति से होने के बाद भी कृषक धान बेचने में हड़बड़ी नहीं कर रहे है। एक-दो और तीन नवंबर को 3 दिन में कुल 698 कृषकों ने 8448 क्विंटल धान राशि 3,41,92,767 का धान सभी 10 खरीदी केन्द्रों में बेचे है। जिसकी पूरी राशि कृषकों के बैंक खाते में जमा हो गई है। अभी धान बेचने के दूसरे दि नही बिक्री किए गए धान का पैसा किसानों के खाते में जमा हो जा रहा है। किसानों ने अपने खाते से राशि आहरण करना भी शुरू कर दिया है। सहकारी बैंक फिंगेश्वर के मैनेजर एस. एन. पांडे ने बताया कि 3 दिन में 89,89,085 रू. ऋण खाते में कृषकों ने जमा किया है। जो कि कुल ऋण का मात्र 3 प्रतिशत होता है। अभी धान का उठाव यानी परिवहन शुरू नहीं हुआ है। सभी केन्द्रों में फिलहाल पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। बैंक सुपरवाइजर टी. आर. साहू ने बताया कि किसान धान साफ सुथरा एवं सुखा कर ही ला रहे है। अब तक इक्का दुक्का किसानों का धान ही ज्यादा नमी के कारण वापस किया गया है। धान का पैसा दूसरे ही दिन मिलने से कृषक काफी खुश है। बैंक से पैसा निकालकर दीवाली खर्चा करने किसान काफी उत्सुक है। बैंक सुपरवाइजर टी. आर. साहू ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि जिन कृषकों के बैंक खाते वर्तमान में अक्रियाशील है या उनमें लंबे समय से लेन देन नहीं किए गए है ऐसे कृषक अपने खाते से कुछ लेन देन कर अपने खाते को क्रियाशील कर लें ताकि धान विक्रय के बाद उनके बैंक खाते में राशि जमा होने में किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version