फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 15 अक्टूबर को फिंगेश्वर का राजा दशहरा पूरे आन बान एवं शान से मनाने के लिए दशहरा आयोजन समिति शासकीय अधिकारियों गणमान्य नागरिकों युवाओं अनेक समाज प्रमुखों की एक वृहद बैठक राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर शिवकुमार सिंह एवं आनंद वर्धन ठाकुर की उपस्थिति में पंच मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।जिसमें सभी उपस्थित जनों ने गहरी चर्चा करते हुए राजा दशहरा को पूरे पारंपरिक रीति.रिवाज के साथ पूजा अर्चना के साथ मनाने शासकीय गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के आस्था एवं विश्वास के अनुरूप धूमधाम से मनाने का निर्णय उपस्थित अधिकारियों पुलिस थाना के टीण्आईण् पवन वर्मा तहसीलदार डिंपल ध्रुव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवेंद्र भारती एवं विद्युत विभाग के जे.ई.ओमन चंद्राकर से चर्चा उपरांत लिया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व सरपंच बिसौहा हरित ने उपस्थित जनों को फिंगेश्वर के पारंपरिक दशहरा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर दशहरा जैसे ही इस अंचल में फिंगेश्वर के राजा दशहरा की महत्ता है अनेकानेक वर्षों से मनाए जाने वाले इस दशहरा के प्रति आंचलिक लोगों में काफी आस्था है। इस आधुनिक युग में भी हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने अथवा करते हुए मां के दरबार में मनोकामना ज्योत रखते हैं राजा दशहरा के दिन अंचल के 40 से 50 हजार श्रद्धालु मौली माता पंच मंदिर बालाजी मंदिर फनिकेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन करते एवं राजा साहब की शोभा यात्रा में इन मंदिरों के भगवान की मनमोहक परिदृश्य का दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना के साथ आते हैं अतः इस महोत्सव को श्रद्धालुओं की आस्था के अनुकूल आयोजित किया जाता है बैठक में अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए बताया की शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जावे इतने बड़े दशहरा के लिए सभी समुचित व्यवस्था किए जाने के आश्वासन तहसीलदार डिंपल ध्रुव ने दिया। टी.आई. श्री वर्मा ने पूरे उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की बात कही विद्युत मंडल के श्री चंद्राकर ने कहा कि उत्सव के दिन के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं स्टाफ के साथ- साथ पूरे दशहरा उत्सव क्षेत्र में विद्युत की लगातार व्यवस्था रहे इसकी तैयारी की जा रही है शासकीय सामुदायिक केंद्र के डॉक्टर देवेंद्र भारती ने दशहरा के दिन दशहरा हृदय स्थल पुराने नगर पंचायत भवन में अस्थाई अस्पताल लगाकर पूरे दिन एवं रात में स्टाफ की व्यवस्था करने की बात कही बैठक में अधिकारियों के प्रस्ताव पर सहमत होते हुए राजा दशहरा पूरे उत्साह उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को भी श्रद्धालुओं के मनोरंजन अनुरूप किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई सभा के अंत में मंदिर समिति के ट्रस्टी आनंद वर्धन ठाकुर ने सभी के सहयोग से दशहरा मनाने की कामना के साथ उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजा दशहरा हेतु अयोजित इस बैठक में राजा निलेंद्र बहादुर सिंह ट्रस्टी शिव कुमार ठाकुर आनंद वर्धन ठाकुर तहसीलदार डिम्पल ध्रुव थाना प्रभारी पवन वर्मा एस आई महिलांग सामुदायिक स्वस्थ केंद्र प्रभारी डाक्टर देवेंद्र भारती विद्धुत विभाग प्रभारी चंद्राकर सहकारी समिति प्रबंधक मनोज साहू वरिष्ट नागरिक बिसौहा हरित डोंगर सिंह मरकाम पूनम यदु पत्रकार अरेंद्र पहाड़िया जितेंद्र शर्माकमल यदु शरद चतुर्वेदी महेंद्र यदु चंद्र मणि चंद्राकर संतोष ठाकुर संजू यदु हरनारायण सूर्यवंशी रामूराम साहु गोवर्धन राजवंशी लक्ष्मण मांडले भुनेश्वर साहू संतोष पूरी गोस्वामी राजेंद्र सूर्यवंशी अतुल श्रीवास्तव राजेश सोनी नंदलाल शुक्ला घांसू ठाकुर दादू महराज देवानंद पुरी प्रकश निषाद सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version