गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कल अंचल के जंगलों में घूम रहा एक दंतेल हाथी महासमुंद के तरफ निकल जाने के बाद आज गुरूवार को सुबह फिर 3 दंतेल हाथी फिंगेश्वर परिक्षेत्र के सड़कड़ा के जंगलों में विचरण कर रहे है। वन परिक्षेत्राधिकारी तरूण तिवारी ने बताया कि सुबह से ही 3 हाथियों का दल महासमुंद रेंज से फिंगेश्वर रेंज के सड़कड़ा ग्राम के जंगल में विचरण कर रहा है। आसपास के बोरिद, गनियारी, खुड़सा, कुण्डेल, जोगीडीपा आदि 10-12 ग्रामों में डौंडी पिटवाकर हाथियों के आने की सूचना देते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने, रात्रि में अकेले न घुमने एवं हाथियों को देख लेने पर उनके आसपास न जाने और हाथियों को परेशान न करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। श्री तिवारी ने कहा कि वन विभाग के साथ हाथी वाहन तथा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूमेंट पर बराबर नजर रखे हुए है। हाथियों को वापस महासमुंद तरफ अथवा नदी पार कर धमतरी रेंज की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
There is no ads to display, Please add some


