फिंगेश्वर विकासखंड में कम से कम वोटों एवं ज्यादा से ज्यादा मतों से जीतकर भाजपा ने बनाया कृतिमान

 

 भाजपा कार्यकर्ता संघर्शपूर्ण पंचायत चुनाव में हुए काफी संख्या में विजयी

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय चुनाव में फिंगेश्वर विकासखंड में मतदाता जहां ज्यादा से ज्यादा वोटों की जीत का जश्न मना रहे हैं वहीं कम वोटों से बड़े संघर्श का हवाला देते हुए भी समर्थकों में अति उत्साह एवं खुशी का माहौल है। हम फिंगेश्वर विकासखंड के जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 1 एवं 2 की बात यहां कर रहे है। यहां भाजपा समर्थक जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 1 में नंदिनी कोमल ढीढी ने जहां बड़े संघर्श एवं 36 घंटे की ऊहपोह स्थिति के बाद मात्र 27 मतों से जीत के उपरांत समर्थकों के साथ जमकर उत्साह उमंग के माहौल में जीत की खुशी ही मनाई वरन् पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों ने मिठाई बांटकर, फटाखे फोड़कर दिवाली-होली का माहौल बना दिया। वास्तव में नंदिनी ढीढी की जीत कई मामले में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रही क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एस. सी. के लिए आरक्षित है। जबकि नंदिनी इस पद की न सिर्फ प्रबल दावेदार है, बल्कि पूरे जिला पंचायत में नंदिनी एस. सी. वर्ग से 2 दावेदारों में एक है। जो कि फिंगेश्वर विकासखंड के लिए गौरव की बात है। अब हम चर्चा करेंगे फिंगेश्वर विकासखंड की जिला पंचायत चुनाव क्र. 2 की जहां से श्रीमती नंदिनी ओंकार साहू जिन्हें कुल 19761 मत प्राप्त हुए जिसमें नंदिनी अपने प्रतिद्वदी को हराते हुए छ.ग. में सबसे अधिक 12232 मतों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी मानी जा रही है। यह कोई छोटी उपलिब्ध है। पूरे छ.ग. के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इसे सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि नंदनी साहू भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी थी इस क्षेत्र में उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी भावसिंग साहू के रिश्तेदार खड़ी थीकुल 3 प्रत्याशी मैदान में थी। सर्वाधिक वोट नंदनी साहू को मिला। नंदनी की जीत पर क्षेत्र क्रमांक 2 के कौंदकेरा सहित सभी गांव कुम्ही से लेकर कोमा, सेम्हरतरा, पीपरछेड़ी, किरवई,धमनी,बेलटुकरी,लफंदी,भैंसातरा,कौंदकेरा,रामनगर,देवरी,सेमराडीह, रोहिना,बहेरापाल, बोरसी, पुरेना, बिनौरी, चैतरा, रवेली, बारूला, सेंदर, परसट्ठी, बेलर, पतोरी, घोघरा, पतोरा, गनियारी, परसदाकला,खुड़सा,मड़वाडीह, बिजली,खुड़ियाडीह,खुटेरी, सिर्रीखुर्द में जश्न का माहौल है। मतलब हर गांव में खुशियां मनाई जा रही हैमालूम हो कि प्रारंभ से ही नंदनी का पक्ष मजबूत नजर आया और परिणाम भी सकारात्मक उनके पक्ष में रहा उल्लेखनीय है कि नंदनी साहू कौंदकेरा के वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार साहू की धर्मपत्नी है। उन्होने कहा कि हरेक गांव में जितनी भी मूलभूत समस्याएं है उसे वे हरसंभव जितना जल्दी हो सकेगा कराएंगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version