गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। महतारी वंदन योजना अन्तर्गत आवेदन भरने के अंतिम समय 20 फरवरी 2024 मंगलवार की शाम 5 बजे तक फिंगेश्वर विकासखंड की 72 ग्राम पंचायतों एवं 2 नगरीय निकाय राजिम एवं फिंगेश्वर में कुल 53948 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में प्राप्त होने वाले 1000/00 प्रतिमाह प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कौशलेश देवांगन ने एक जानकारी में बताया कि विकासखंड के विभिन्न वार्डो, ग्राम एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में इस योजना के 51063 आवेदन प्राप्त हुए और 2885 आवेदन हितग्राहियों द्वारा स्वयं ऑनलाईन भरे गए। इस प्रकार कुल 53948 आवेदन प्राप्त हुए है। आंगनबाड़ी आदि जगह भरे गए आवेदनों को भी ऑनलाईन किया जा रहा है। अंतिम समय तक 3423 आवेदन ऑनलाईन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भरे गए आवेदन में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीण की महिलाएं 1000 प्रतिमाह मिलने की आशा से बैकों में खाता खुलवाने, विवाह का पंजीयन जैसे नियमों को पूरा करने के लिए काफी मशक्कत की। महिला बाल विकास अधिकारी कौशलेश देवांगन ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जावेगी। जिसमें सुधारने योग्य त्रुटियों को सुधारने हितग्राही को सूचना देकर आवेदन फार्म की गलतियां आदि सुधारकर 23 फरवरी को प्राप्त आवेदनों की ग्राम पंचायत एवं वार्ड वार सूची बनाकर दावा आपत्ति हेतु ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में वार्डवार चस्पा किया जावेगी। 26 फरवरी से सूची का नियमानुसार तहसीलदार सीएमओ जांच कर 1 मार्च को अंतिम सूची बनाई जावेगी। श्री देवांगन ने बताया कि 8 मार्च महिला दिवस के दिन सभी स्वीकृत आवेदनों के हितग्राहियों के बैंक खाते में 1000 प्रतिमाह डाला जावेगा। फिंगेश्वर विकासखंड से कुल 53948 आवेदन प्राप्त हुए है। प्रथम चरण के बाद फिर अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर पुनः मिलेगा। फार्म भरने की यह प्रक्रिया आगे भी सतत् चलती रहेगी।
फिंगेश्वर विकासखंड में महतारी वंदन योजना में 53948 फार्म भरे गए, ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में महिलाओं ने काफी उत्साह से भरा फार्म
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
