फिंगेश्वर विकास खंड में एक मात्र सरपंच अमिता यदु निर्विरोध निर्वाचित, गांव में ख़ुशी की लहर

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के त्रिस्तरीय चुनाव में ग्राम पंचायत सड़कड़ा के सरपंच पद पर श्रीमती अमिता मनोज यदु निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई है। विकासखंड के 71 सरपंचों में एकमात्र सड़कड़ा पंचायत में ही सरपंच का पद निर्विरोध चुने जाने से सड़कड़ा सहित आश्रित ग्राम बिरोडा में जश्न का माहौल है। ग्राम पंचायत का बच्चा-बच्चा अमिता दीदी जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि इसके पूर्व इसी परिवार के मनोज यदु एवं श्रीमती राधा देवी ने 15 वर्षों तक हमारी पंचायत का नेतृत्व किया है और पूरे पंचायत क्षेत्र में यदु परिवार ने ग्रामीणों की निस्वार्थ भाव से तन मन धन से सेवा की है। यही कारण है कि ग्रामीणों ने एक मत होकर चौथी बार यदु परिवार की श्रीमती अमिता मनोज यदु को सर्वसम्मत से निर्विरोध सरपंच बनाने का निर्णय लिया है। प्रतिस्पर्धा एवं आपसी अहंकार के चलते गांव में निर्विरोध सरपंच बनना प्रत्येक ग्रामीण के साथ परस्पर प्रेम भाव एवं उनकी जरूरत में मुस्तैद खड़े रहकर ग्रामीणों का विश्वास जीतना कम नहीं है और यह स्नेह एवं प्रेम कम नहीं है,यह प्रेम देखने को मिला ग्राम पंचायत सरकड़ा में जहां जनता का प्रेम गांव के बेटा के लिए हमेशा रहता है उस नेता बेटा का नाम है मनोज यदु जो कि उनकी धर्म पत्नी अमिता मनोज यदु निर्विरोध ग्राम पंचायत सरकड़ा निर्वाचित हुई हैं। मनोज यादव इसके पहले भी सरपंच बन चुके हैं एक बार निर्वाचित हुए थे व एक बार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। जबकि इसके पूर्व उनकी मां राधा यदु ग्राम पंचायत सड़कड़ा की सरपंच रह चुकी है यदु परिवार की सेवा की पृष्ठभूमि है 20 वर्षों से गांव में सरपंच बनकर गांव की सेवा कर रहे हैं।जिसका लाभ यह मिला की जनता का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिला है।इसके पिछले कार्यकाल में आरक्षण की वजह से यदु परिवार से कोई सरपंच नहीं बन पाया था और जब इस वर्ष आरक्षण सामान्य महिला का आया तब यदु परिवार ने पुनः प्रतिनिधित्व किया व जनता का आशीर्वाद व प्रेम मनोज यदु परिवार के लिए इतना कि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध निर्वाचित होना जनता का अटूट प्रेम है तभी यह संभव हुआ है। मनोज यदु ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में निर्विरोध निर्वाचित होना किसी आशीर्वाद व प्रेम के बिना संभव नहीं हो सकता मैं बस कार्य करने में ध्यान दिया। जनता की सेवा किया जनता मेरे लिए भगवान है,ईमानदारी से जनता के लिए कार्य किया तभी दो बार निर्विरोध निर्वाचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं ग्राम पंचायत सरकड़ा व ग्राम बलरामपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए प्रणाम करता हूं।मनोज यदु की पृष्ठभूमि जनता की सेवा की रही है तभी यह संभव हो पाया है क्योंकि यदु परिवार पिछले  20 वर्षों से सरपंच पद में रहकर ग्रामीणों के विकास के लिए बहुत कुछ किए हैं व इस बार भी निर्विरोध निर्वाचित होना जनता का अटूट विश्वास प्रेम मनोज यादव के प्रति है जो कि यह दर्शाता है कि उनके कार्य करने की कला ग्रामीणों से परस्पर प्रेम बनाकर करने की है। मनोज यादव कृषि उपज मंडी समिति राजिम के उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version