फिंगेश्वर विकास खंड में सरपंच हेतु 330 पंच हेतु 1721 एवं जनपद सदस्य हेतु 104 उम्मीदवार मैदान में

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फिंगेश्वर विकासखंड की 71 ग्राम पंचायत के सरपंच पद में एकमात्र ग्राम पंचायत सड़कड़ा की सरपंच श्रीमती अमिता मनोज यदु अपनी पंचायत से निर्विरोध सरपंच बन गई है। चौथी बार सरपंच बन रहे मनोज यदु परिवार गत चुनाव में सड़कड़ा पंचायत सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने के कारण लगातार 15 वर्ष तक सरपंच रहे मनोज यदु परिवार चुनाव नहीं लड़ पाए ।इस बार फिर मौका मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों से सलाह मशवरा कर श्रीमती अमिता मनोज यदू ने सरपंच का फॉर्म भरा और निर्विरोध सरपंच चुनी गई। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल ध्रुव सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरे गए नामांकन पत्रों की जांच करने पर विकासखंड के 70 ग्राम पंचायत में सरपंच के 70 पदों हेतु 330 उम्मीदवार, पंच के 1058 में  358 पंच निर्विरोध चुने गए शेष 700 पंच पद हेतु 1721 तथा जनपद पंचायत फिंगेश्वर के 24 काउंसलर पद हेतु 104 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि सभी चुनाव लड़ रहे 2128 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। अब फिंगेश्वर विकासखंड में 23 फरवरी को मतदान पुरे विकासखंड में एक ही दिन में संपन्न होगा श्री चंद्रवंशी ने बताया कि मतदान के तत्काल बाद मतदान केंद्रों में ही मतों की गणना की जावेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version