गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आयुक्त उच्च शिक्षा संचानलय के आदेशानुसार शासकीय फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिथि व्याख्यताओं के लिए आवेदन मंगाए गए है। महाविद्यालय की प्राचार्य श्वेता मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 भूगोल, 1 वाणिज्य, 1 गणित एवं 1 ग्रंथपाल कुल 4 रिक्त पदों के लिए 29 जुलाई शाम 6 बजे तक पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं महाविद्यालय के कार्यालय में उपस्थित होकर अभ्यार्थी समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन दे सकते है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के परिपालन में की जावेगी। शेष नियम शर्ते कार्यालय नोटिस चस्पा बोर्ड पर देखी जा सकती है।
There is no ads to display, Please add some


