गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 30 जनवरी तक फिंगेश्वर सहकारी बैंक अन्तर्गत 10 धान खरीदी केन्द्रों फिंगेश्वर, बारूला, गुण्डरदेही, बोरसी, भसेरा, पोलकर्रा, बेलर, परसदाकला, लचकेरा एवं चरौदा खरीदी केन्द्रों में अभी तक गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख 45 हजार क्विंटल धान ज्यादा खरीदा जा चुका है। जबकि अभी 5 दिन 4 फरवरी तक खरीदी की जानी है। सहकारी बैंक के प्रबंधक एस एस दुबे ने बताया कि अब तक सभी 10 केन्द्रों में कुल 11176 किसानों ने 5 लाख 37 हजार 164 क्विंटल धान कुल राशि 1 अरब 21 करोड़ 69 लाख 37 हजार 652 रू. का बेच चुके है। जो गत वर्ष से 35 प्रतिशत अधिक है। केन्द्रों में आवक के अनुसार परिवहन न होने के कारण सभी केन्द्रों में धान का विशाल ढेर लग गया है। अब तक कुल खरीदी 557164 क्विंटल के मान में 347524 क्विंटल धान ही कस्टम मिलिंग के लिए परिवहन किया गया है। फिंगेश्वर खरीदी केन्द्र में 53000, बारूला में 20000, गुण्डरदेही में 43000, बोरसी में 69000 भसेरा में 70000, पोलकर्रा खरीदी केन्द्र में 45000, बेलर केन्द्र में 41000, परसदाकला में 42000, लचकेरा में 80000 एवं चरौदा धान खरीदी केन्द्र में 59000 कट्टा धान ढेर के रूप में खुले आसमान में रखा है। इससे नए धान बेचने आने वाले किसानों को काफी कठिनाई हो रही है। वहीं मौसम के प्रतिकुल मिजाज के चलते इनकी सुरक्षा काफी मुसीबत का कारण बन रहा है। किसानों एवं प्रबंधकों ने धान का परिवहन पूरी गति से कराने की बात कही है। प्रबंधक एस एस दुबे के अनुसार कृशकों से लिकिंग द्वारा अब तक 24 करोड़ 72 लाख 39 हजार पांच सौ रू. की वसूली की जा चुकी है। जो कुल लक्ष्य का लगभग 94 प्रतिशत है। सभी केन्द्रों में बारदाना फिलहाल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 4 फरवरी तक लगातार खरीदी की जावेगी। शनिवार 3 एवं रविवार 4 फरवरी को भी सभी केन्द्रों में खरीदी अनवरत की जावेगी।
There is no ads to display, Please add some


