नदी में स्वीकृत क्षेत्र को छोड़ नदी के दूसरे जगहों पर चल रहा था खनन का कार्य  जिला खनिज अधिकारी ने दल बल दबिस देकर एक चैन माउंटेन को किया सील।




अरेंद्र पहाड़िया 
फ़िंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।
 विभाग की अवैध रेत खदानों में लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध कारोबारी काफी दहशत में है।फिंगेस्वर के चौबेबाँधा में एक चैन माउंटेन मशीन व रेत से भरे हाइवा वाहन पर कल किये गए कार्यवाही के बाद आज दूसरे दिन  अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर खनिज विभाग ने शिकंजा कसा अवैध रेत उत्खनन को लेकर फिंगश्वर के ग्राम  पत्थरी गांव के सैकड़ों के तादात में  ग्रामीण  आज तड़के सुबह से ही लामबंद होकर सूखा नदी में जाकर अवैध उत्तखन्न को लेकर जमकर हंगामा किये व जिम्मेदार अधिकारी से कार्यवाही की गोहार लगाए।आक्रोशित  ग्रामीणों का कहना है, कि रेत माफियाओ के द्वारा गनेशपुर के स्वीकृत रेत घाट को छोड़कर नदी के अन्य हिस्सों से लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन का कार्य रात दिन धड़ल्ले  से कर रहा है, ग्रामीणों का आरोप है, कि ठेकेदार लगातार अवैध उत्खनन के कार्य में संलिप्त रहा है, फिंगेश्वर से लगे गणेशपुर रेत खदान स्वीकृत है, मगर रेत ठेकेदार द्वारा स्वीकृत इलाके को छोड़ पहले फिंगेश्वर नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले सुखा नदी में मशीन से नदी के सीने को चीरते हुए अवैध उत्खनन के कार्य को अंजाम दिया और अब पत्थरी ग्राम के सरहद में लगे नदी से   अवैध तरीके से रेत उत्खनन कार्य में लगा हुआ था, पत्थरी के ग्रामीणो ने उनके छेत्र में स्वीकृत रेत घाट में पहले से ही आपत्ति दर्ज करा दिए है कि हमारे ग्राम के सरहद से लगे नदी में रेत निकासी नही होने देंगे ।रेत निकासी होने से नदी के अस्तित्व को खतरा होने के साथ ही नदी से रेत निकाले जाने से ग्राम में निस्तार व पीने के पानी की विकराल समस्या उत्तपन्न होने लगती है। ग्राम में पानी की समस्या गहराने  जागरूकता दिखाते हुए अपने इलाके के रेत के अवैध उत्खनन पर नाराजगी जाहिर करते हुए आज रेत उत्खनन के खिलाफ लामबंद हुए और पत्थरी गांव से किसी भी कीमत पर रेत उत्खनन नहीं होने देने की बात कही वहीं  तड़के सुबह से भरे दोपहरी चिलचिलाते धूप  में नदी में अवैध उत्तखन्न पर रोक लगाने बैठे ग्रामीणों की शिकायत पर जिला खनिज अधिकारी फागु राम नागेश दल बल मौका स्थल में  पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य में लगे चैन माउंटेन को सील किया है।

रेत ठेकेदार द्वारा स्वीकृत जगह को छोड़ अन्य दूसरे जगह से एक किलोमीटर से भी अधिक नदी के क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कार्य किया है, प्रशासन के नाक के नीचे सब कुछ होता रहा लेकिन खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी पर्यावरण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम कायदों को पूरी तरह ताक में रखकर रेत का अवैध उत्खनन किया गया प्रशासन और सुप्रीम कोर्ट के (एनजीटी) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई अब जब मामले में ग्रामीण लामबंद हुए तब जाकर खनिज विभाग ने एक चैन माउंटेन को सील करने की कार्यवाही की है।



नियम के मुताबिक वैध खदानों में भी पोकलेन, चैन माउंटेन जैसे मशीनों से रेत उत्खनन का कार्य नहीं करना है, बावजूद इसके रेत ठेकेदार दिन रात मशीन से नदियों की खुदाई कर रहे है, वक्त रहते पर्यावरण और नदियों के सरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे धीरे इन जीवन दायिनी नदियों का अस्तित्व समापति के कगार पर चला जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version