एक बार फिर कोरोना की वापसी हो गई है। दुश्मन को कभी कमतर नहीं आंकना चाहिए। खतरे की घंटी बजते ही, बचने की तैयारी शुरू कर दीजिए क्योंकि हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद अब भारत के भी 11 राज्यों में ये फैल चुका है। कोविड का ये नया वैरिएंट JN.1 कितना खतरनाक है, ये तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, खासकर उन लोगों के लिए, जो दो या उससे ज्यादा बीमारियों की गिरफ्त में हैं यानी कोमॉर्बिड हैं। बेशक कोराना अब उतना घातक नहीं रहा लेकिन सावधानी तो जरूरी है क्योंकि कोरोना के साइड इफेक्ट आज भी किसी न किसी बीमारी की वजह बन रहे हैं।

CG : राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक, प्रमुख मंत्रियों ने रखे सुझाव

कमजोर हुए फेफड़े, बढ़ते हुए हार्ट अटैक के मामले, इम्बैलेंस हुआ बीपी-शुगर और मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द, ये सब मामले तो हम सब अपने आस-पास हर रोज देखते हैं। लोगों की इम्यूनिटी तो वैसे भी कोविड के बाद कमजोर हुई है। और इस वक्त तो तेज गर्मी, धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से मौसम में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जो इसके फैलने के लिए सबसे मुफीद है। इन दिनों गले की खराश से शुरू होकर वायरल फीवर के मरीज अस्पतालों में बढ़े हैं तो ऐसे में लापरवाही से बचने की जरूरत है। लेकिन आपको डरने की जगह योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी फौलादी बनेगी। तो चलिए आज शरीर के सभी अंगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्पेशल सेशन करते हैं।

IPL 2025 चैंपियन टीम को आखिर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें पहले सीजन से लेकर अब तक कितना हुआ Prize Money में इजाफा

सावधान! फिर लौटा कोरोना

  • कोमॉर्बिड पेशेंट
  • बुजुर्ग
  • बच्चे
  • प्रेग्नेंट महिलाएं

कोरोना इंफेक्शन

  • कमजोर इम्यूनिटी
  • लंग्स कमजोर
  • हार्ट प्रॉब्लम
  • शुगर-बीपी इम्बैलेंस
  • मसल्स वीक
  • जोड़ों में दर्द
  • खराब पाचन

कोरोना के लक्षण, कराएं जांच

  • बुखार
  • खांसी
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • थकान
  • मसल्स पेन

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • विटामिन-सी वाले फल खाएं
  • हरी सब्जियां खाएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • आधा घंटा योग करें

मजबूत इम्यूनिटी

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाला दूध
  • मौसमी फल
  • बादाम-अखरोट

गौर करने वाली बात

  • 100 में 66% एनिमिक, आयरन की कमी से
  • 80% लोगों में विटामिन-डी कम
  • 74% में विटामिन बी-12 की कमी
  • 70% महिलाओं में कैल्शियम की कमी

विटामिन-डी की कमी

  • जानलेवा बीमारी से मौत का खतरा 25% ज्यादा
  • जोड़ों में दर्द
  • कैंसर का डर

विटामिन- बी12 की कमी

  • रेड ब्लड सेल्स में कमी
  • ऑर्गन्स में ऑक्सीजन सप्लाई कम
  • तेजी से वेट लॉस
  • बैकपेन
  • इर्रेगुलर हार्टबीट
  • चिड़चिड़ापन

डेफिशिएंसी      –      बीमारी

  • विटामिन ए      –      आंखों का रोग, बच्चों की ग्रोथ कम
  • कैल्शियम        –       हड्डी, दांत के रोग
  • विटामिन बी12 –       न्यूरो प्रॉब्लम, याददाश्त कमजोर
  • आयरन            –       एनीमिया
  • विटामिन डी     –      डिप्रेशन, थकान

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version