सितेश सिरदार लखनपुर(गंगा प्रकाश):– लखनपुर विकासखंड के ग्राम अमगसी नवापारा दशहरा मैदान में नाकाउट फूटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम कुन्नी एवं धनौरा टीम के बीच 5 मार्च दिन मंगलवार को हुई ।जिसमें ग्राम कुन्नी के टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 गोल दागे। वहीं ग्राम धनोरा की टीम खेल के आखिरी समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह से कुन्नी की टीम 4 गोल से विजयी रहा।
आयोजित फूटबॉल फाइनल मैच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ,मंडल महामंत्री विक्रम सिंह,जय ईश्वर सिंह, नवरंग सिंह,दुहन दास गिरीश सिंह, हरीश सोनी रहे अतिथियों, के कर कमलों से विजेता टीम कुन्नी को 20 हजार नगद ट्राफी तथा उपविजेता टीम धनोरा को 15 हजार नगद एवं ट्राफी का खिताब देकर सम्मानित किया गया। फूटबॉल फाइनल मैच देखने आसपास ग्रामीण अंचल के खेल प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


