गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय चरण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का आयोजन 2 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा। सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इसके तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज करने नाम,स्थान, पता, सुधार करवाने मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता सूची का नाम हटवाने, नवीन फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने, आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र में जोड़ने व दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित करने के लिए आवेदन किया जा सकता है। श्री मिश्रा ने बताया कि इस कार्य के लिए मतदान केंद्रों में 12 ,13 व 19, 20 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन भी किया गया रहा है। उन्होंने यह बताया कि नवीन मतदाता बनने के लिए फार्म 6 आधार से मतदाता पहचान पत्र जुड़ने के लिए फार्म 6 बी मृत्य स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म 7 संशोधन स्थांतरण व प्रतिष्ठापना इपिक प्राप्त करने के लिए फार्म 8 भरना होगा। सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करें। उन्होंने शत प्रतिशत सही मतदाता सूची बनाने लोगों से युक्त सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
