
सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। मामला थाना लखनपुर के कुन्नी चौकी का है। विनोद कुमार आ0 गोदा राम 35 वर्ष साकिन ग्राम ढोढाकेसरा महुआ टिकरा ने चौकी कुन्नी उपस्थित आकर अपने साथ हुये मारपीट का प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने बयान में बताया कि गांव के शैला डंडा नर्तक दल को गांव के ओर से उपहार स्वरूप एक बकरा मिला था। जिसे 13 जनवरी की शाम तकरीबन 7 बजे काटकर शिकार बनाया गया ।
शिकार को नर्तक दल के सभी सदस्य आपस में बंटवारा कर रहे थे। इसी दरमियान आरोपी दिवाल साय पिता भीमसाय दोनों बाप-बेटा विनोद कुमार को बोले बकरा शिकार चोरी कर ले जा रहा है। जिस पर विनोद कुमार बोला शिकार चोरी कर नहीं ले जा रहा हूं बल्कि बंटवारे में मिले अपने हिस्से के शिकार को घर ले जाने के वास्ते पत्ता लेने जा रहा हूं। और इसी बात को लेकर दोनों बाप-बेटा अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए आवेदक के साथ मारपीट करने लगे विनोद कुमार के नाक को दांत से इस क़दर काटा कि नाक का मांस कट गया। मारपीट के इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 294,506,323,326, 34 भादस के तहत विवेचना करने जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


