स्कूल से बच्चे चुराने का झुटि अफवाह सोसल मीडिया के जरिए फैली, अफवाह बनी निर्दोष की पिटाई का कारण

फिलहाल पुलिस अनजान व्यक्ति की तलाश में जुटी है, अनजान युवक को कही पर भी देखने से पुलिस को सूचना देने की बात कही..

पखांजुर पुलिस ने लोगो से अपील करते हुए कहा ,फेक अफवाहों से बचे,फेक अफवाहों को सोसल मीडिया में एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड न करे

पखांजुर । सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही बच्चा चोरी  की खबरों ने भीड़ को उन्मादी बना दिया है। मामूली शक के आधार पर निर्दोष ना समझ युवक को रस्सी से बांधा व पीटा जा रहा है। जिसमें बच्चा चोरी करने के संदेह में कुछ  लोगों ने ना समझ व्यक्ति की जमकर पिटाई की। इन किसी भी मामलों में किसी भी व्यक्ति द्वारा अब तक बच्चा चोरी होने की शिकायत किसी भी थाने में दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी इस तरह की खबरों को महज अफवाह बता रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा भी इन अफवाहों को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं,कांकेर जिले  के विभिन्न गांव में फैल रही अफवाहें अब जिले के शहरों से लेकर गांवों तक में पहुंचने लगी हैं। सोशल मीडिया के जरिए पहुंच रही इन खबरों में बताया जा रहा है कि जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। जो बच्चों का अपहरण कर उनकी किडनी निकाल लेता है। इस तरह की अफवाहों से आम लोगों में डर फैल गया है। जिसके चलते अपने क्षेत्र में कोई अनजान व्यक्ति दिखने पर जरा से शक के आधार पर लोगों की भीड़ अनजान लोगों को निशाना बना रही है। इस अफवाह से स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पर्याप्त जानकारी नहीं होने के आधार पर बच्चों के समूह इस तरह की चर्चाओं को आगे बढ़ाने में लगे हैं। इस अफवाह से शहर के स्कूल संचालकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बच्चे के स्कूल से घर पहुंचने में जरा सी देरी पर पालक परेशान हो रहे हैं। अफवाहों से आशंकित परिजनों को समझाना स्कूल संचालकों के लिए भी मुश्किल हो रहा है,सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में बच्चों को उठाकर ले जाने की खबरें चल रही हैं। पढ़े लिखे लोग भी इसकी सच्चाई जाने बिना इस तरह की जानकारियों को एक दूसरे को फारवर्ड करने में लगे हुए हैं। जिले के पुलिस अधिकारी बच्चा चोरी गिरोह की खबरों को अफवाह बता रहे हैं। लेकिन अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कई प्रयास किए जा रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version