गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की प्रतिष्ठित जूपिटर पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पर्यावरण से संबंधित गीत भाषण कविता का कार्यक्रम रखा गया। अधिकतर बच्चे हरे रंग के कपड़े पहन कर आए जो काफी आकर्षक लग रहे थे। कार्यक्रम में पालक समिति एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित हुए। स्कूल के संचालक जितेंद्र साहू ने पौधा लगाकर बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताया। स्कूल के हर एक बच्चे ने एक एक पौधा लगाया और स्वंम द्वारा लगाए पौधे की देखरेख की शपथ ली। पौधारोपण के बाद पर्यावरण विषय पर आयोजित पोस्टर लेखन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चों की तारीफ करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान क्रमश कक्षा नर्सरी से प्रथम अनविक पहाड़िया द्वितीय खुश्मित साहू पी पी – 1 के प्रथम मायरा साहू द्वितीय आयुषी साहू तृतीय रोली सिन्हा पी पी – 2 से युगांत साहू द्वितीय डेनिश साहू क्लास प्रथम से हर्षिता साहू द्वितीय तुसिका साहू क्लास दूसरी से प्रथम भूमि पटेल द्वितीय हिमांशी क्लास तीसरी के प्रथम मुकुंद साहू जानवी टंडन चौथी से रुचि साहू द्वितीय समीक्षा साहू कक्षा पांचवी के प्रथम प्रियल द्वितीय निकेतन साहु ने प्राप्त किया। वही मिडिल स्कूल के कक्षा छठवीं से प्रज्ञा शुक्ला एवं सातवीं के प्रथम स्थान मयंक ध्रुव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में अभिभावक गण श्रीमती अदिति पहाड़िया श्रीमती हिरेश्वरी साहू श्रीमती प्रभा मारकंडे श्रीमती लिलेश्वरी श्रीमती वर्मा टीचर सु श्री जानकरलाल शुक्ला भगवती मांडले उपासना यादव रूपा साहू रूपेशवरी साहू ओम लता साहू प्रियंका साहू धनेश्वरी मारकंडे रश्मि साहू टुकेश्वर साहू श्रीमती दुनेश्वरी साहू श्रीमती मार्कंडेय दिव्या ध्रुव किशन साहू मोहिनी दीदी धनेश्वरी दीदी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version