राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने बजट में प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखा है। लंबित मांगों को लेकर प्रावधान किए गए हैं। वही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की योजना भी बजट में शामिल है। आज पेश हुए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कहा कि बजट में भूपेश सरकार ने नए जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को भी जो सौगातें दी हैं, उनका स्वागत है। भूपेश सरकार ने छुईखदान में पान अनुसंधान केंद्र खोले जाने का प्रावधान किया है। यह मांग सालों से उठ रही थी, इससे छुईखदान में होने वाली पान की खेती को संजीवनी मिलने वाली है। इसी तरह गंडई में हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी। इससे किसानों को उच्च क्वालिटी के पौधे उपलब्ध होंगे। इसी तरह खैरागढ़ में पशु अनुसंधान केंद्र खोले जाने से भी स्थानीय किसानों और पशु पालकों को लाभ मिलेगा। गिरवर जंघेल ने कहा कि नए जिले के स्थापना के साथ ही भूपेश सरकार ने उसके विकास के लिए भी पूरा ध्यान रखा है। यह सरकार के संवेदनशीलता को साबित करती है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राजनांदगांव में छात्रावास, साल्हेवारा में 50 बिस्तर के हास्पिटल की सुविधा भी जनता के हित में हैं। भूपेश सरकार ने हर वर्ग की जरुरत को पूरा करने वाली मजबूत बजट पेश किया है। खैरागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत आमाघाटकादा के बहुप्रतीक्षित मांग पुलिया निर्माण हेतु 5 करोड़ की राशि वर्ष 2023 के बजट में शामिल करने के लिए गिरवर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। गिरवर जंघेल ने अपने बयान में कहा कि इससे प्रदेश की उन्नति के साथ आर्थिक मजबूती भी संभव है। भूपेश सरकार ने अपने बजट में हर पहलूओं पर संवेदनशीलता के साथ काम किया है, जिसका फायदा प्रदेश की जनता को मिलने वाला है।

———————–


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version